करियर•

राष्ट्र निर्माण में NSS की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

राष्ट्र निर्माण में NSS की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका

खबर डिजिटल/भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आगाज किया गया।
लता मंगेशकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विवि. के कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के लिए क्या दे सकते हैं, क्या सकते हैं, ये राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सिखाती है। प्रो. वाजपेयी ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने की बात कहते हुए कहा कि सफलता का कोईशार्ट कट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं,दूसरो के लिए किया गया श्रम दान बेहद सुख प्रदान करता है । उन्होने कहा कि आरडीसी की परेड में शामिल होना विद्यार्थियों का सपना होता है, जिसे एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी पूर्ण कर सकते है। इस अवसर पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जो एनएसएस के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर आधारित थी। स्वागत भाषण विद्यार्थी अतुल वर्मा द्वारा किया गया ।

मुख्य वक्ता प्रियंका ने अपनी शुरुआती यात्रा जिसमें कोविड के दौरान किए गए सेवाकार्यो,ब्लड डोनेट,मास्क वितरण लोगो में जनजागरूकता के बारे में बताया । इस दौरान मुख्य वक्ता श्री सोमीत दुबे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियो की जानकारी समाज में जाकर देने की बात कही। मुख्य अतिथि अक्षय तिवारी ने एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस का कार्यकर्ता फावड़ा भी उठाता है और राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित होता है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या एवं सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मुकेश चोरासे वरिष्ठ स्वयं सेवक नमन अटोलिया, प्रतीत चांडक, तनय शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनम्र तिवारी और अवनी चौबे द्वारा किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी