मुंबई: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 से पहले छात्रों की तैयारी को जांचने के उद्देश्य से, मोशन एजुकेशन द्वारा 80 शहरों में एक साथ फ्री प्री-NEET मेगा मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस मॉक टेस्ट में 8000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें कोटा सहित प्रमुख शैक्षणिक केंद्र शामिल रहे।
कोटा में यह परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई, जो कि NEET की वास्तविक परीक्षा समय-सारणी के अनुरूप थी।
मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय स्वयं परीक्षा केंद्र पर पहुँचे और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने बताया, "यह मॉक टेस्ट हमारे विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा NEET-UG 2025 के नवीनतम पैटर्न और संभावित कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।"
संस्थान के जॉइंट डायरेक्टर और NEET डिवीजन हेड अमित वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "अब नए टॉपिक्स पढ़ने के बजाय समयबद्ध मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें। 180 प्रश्नों को तीन घंटे में हल करने की आदत डालें और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें। यह समझना जरूरी है कि गलती कांसेप्चुअल गैप, समझ की कमी या टाइम मैनेजमेंट की वजह से हुई है। उसी आधार पर अपनी रणनीति बनाएं। सबसे ज़रूरी बात – तनावमुक्त रहें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।"
कोटा की छात्रा शुभ्रा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "यह मॉक टेस्ट बिल्कुल असली NEET परीक्षा जैसा अनुभव लेकर आया। इससे हमें अपनी तैयारी की स्थिति का आकलन करने और समय प्रबंधन को सुधारने का अवसर मिला।"
वहीं एक अन्य प्रतिभागी राजीव कुमार ने कहा, "इस तरह के फुल-स्केल मॉक टेस्ट से परीक्षा का वास्तविक दबाव समझने में मदद मिली। इससे रणनीति बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली। यह हमारी तैयारी को और धार देने वाला साबित हुआ।"







