करियर•

Merchant Navy Career: मर्चेंट नेवी में ऐसे बनाएं करियर, जॉइन करने का पूरा गाइड

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Merchant Navy Career: मर्चेंट नेवी में ऐसे बनाएं करियर, जॉइन करने का पूरा गाइड

अगर आप 12वीं के बाद एक अलग और रोमांच से भरा करियर चुनना चाहते हैं, तो मर्चेंट नेवी एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह ऐसा क्षेत्र है जहां आपको समुद्र में काम करने के साथ साथ दुनिया घूमने का मौका भी मिलता है. यही वजह है कि आज के समय में बड़ी संख्या में युवा इस फील्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं. 12वीं पास करने के बाद मर्चेंट नेवी में जाने के लिए कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं. ये कोर्स आपको जहाज संचालन, तकनीकी ज्ञान और समुद्री जीवन के लिए तैयार करते हैं. इनकी मदद से आप डेक ऑफिसर, मरीन इंजीनियर या अन्य तकनीकी पदों पर काम कर सकते हैं.

मर्चेंट नेवी के लिए ये हैं कोर्सेज

सबसे लोकप्रिय कोर्स की बात करें तो बीटेक मरीन इंजीनियरिंग काफी पसंद किया जाता है. यह चार साल का कोर्स होता है जिसमें जहाज के इंजन और मशीनरी से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है. इसके अलावा बीएससी नॉटिकल साइंस भी एक अच्छा विकल्प है, जिसमें नेविगेशन और जहाज संचालन की जानकारी दी जाती है.

डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस यानी DNS कोर्स भी काफी डिमांड में रहता है. यह करीब एक साल का कोर्स होता है और इसके बाद सीधे डेक कैडेट के रूप में करियर शुरू किया जा सकता है.

इसके अलावा मरीन इंजीनियरिंग डिप्लोमा और शिप बिल्डिंग जैसे कोर्स भी उपलब्ध हैं, जो इस क्षेत्र में एंट्री के अलग अलग रास्ते खोलते हैं.

इन कोर्स में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं भी तय की गई हैं. आमतौर पर उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी होता है. साथ ही न्यूनतम अंक भी तय किए जाते हैं. कई संस्थानों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है, जैसे इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी का IMU CET.

इतने साल तक कर सकते हैं आवेदन

उम्र सीमा की बात करें तो आमतौर पर 17 से 25 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही मेडिकल फिटनेस भी बेहद जरूरी होती है. अच्छी आंखों की रोशनी, कोई रंग पहचानने की समस्या न होना और शारीरिक रूप से फिट होना इस फील्ड के लिए जरूरी शर्तें हैं. मर्चेंट नेवी में काम करना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें लंबे समय तक समुद्र में रहना पड़ता है. लेकिन इसके साथ मिलने वाली सैलरी और इंटरनेशनल एक्सपोजर इसे एक आकर्षक करियर बनाते हैं. इस फील्ड में अनुभव बढ़ने के साथ पद और वेतन दोनों तेजी से बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Merchant Navy Career: मर्चेंट नेवी में ऐसे बनाएं करियर, जॉइन करने का पूरा गाइड | Khabar Digital | Khabar Digital