करियर•

12वीं के बाद AI में करियर बनाना है? दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

12वीं के बाद AI में करियर बनाना है? दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट

12वीं पास करने के बाद आजकल ज्यादातर छात्र ऐसे कोर्स की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें भविष्य में अच्छी नौकरी और ग्रोथ दे सके. इसी वजह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े कोर्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. दिल्ली जैसे बड़े शहर में कई ऐसे विश्वविद्यालय मौजूद हैं, जहां BTech और BSc जैसे कोर्स AI और उससे जुड़े क्षेत्रों में कराए जा रहे हैं. दिल्ली में कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो AI से जुड़े कोर्स ऑफर करते हैं.

इसी तरह Indraprastha Institute of Information Technology Delhi भी AI के लिए खास BTech प्रोग्राम चलाता है. यहां कंप्यूटर साइंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलाकर पढ़ाया जाता है, जिससे छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल समझ भी मिलती है.

Netaji Subhas University of Technology भी AI से जुड़े BTech कोर्स के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन के लिए JEE Main जैसी परीक्षा के आधार पर चयन किया जाता है और छात्रों को टेक्निकल स्किल्स पर अच्छी ट्रेनिंग मिलती है.

इसके अलावा Jamia Hamdard और CPJ Institute of Management and Technology जैसे संस्थान भी AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स उपलब्ध कराते हैं. इन जगहों पर छात्र BTech के साथ साथ अन्य टेक्निकल प्रोग्राम भी कर सकते हैं.

AI कोर्स की खास बात यह होती है कि इसमें सिर्फ किताबों तक सीमित पढ़ाई नहीं होती. इसमें प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, रोबोटिक्स और रियल वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स पर काम कराया जाता है. इससे छात्रों की प्रैक्टिकल समझ मजबूत होती है और वे इंडस्ट्री के लिए तैयार हो जाते हैं.

अगर कोर्स की अवधि की बात करें तो BTech आमतौर पर 4 साल का होता है. इसमें शुरुआती सालों में बेसिक कंप्यूटर साइंस पढ़ाया जाता है और बाद में AI से जुड़े एडवांस टॉपिक्स जैसे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और डेटा साइंस शामिल किए जाते हैं. अगर आप 12वीं के बाद एक ऐसे करियर की तलाश में हैं जो भविष्य में तेजी से बढ़े, तो AI एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. दिल्ली में मौजूद टॉप यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र में अच्छी पढ़ाई और करियर के अवसर दोनों प्रदान करती हैं. सही जानकारी और तैयारी के साथ आप इस फील्ड में मजबूत शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

12वीं के बाद AI में करियर बनाना है? दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital