व्यापार•

वी 5G अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुआ लाईव

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वी 5G अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुआ लाईव

शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में से एक, जहां रोज़ाना 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं, में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए किया नेटवर्क का विस्तार

भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर में 5G सेवाओं के लॉन्च के साथ पंजाब में अपने 5G फुटप्रिन्ट को और बढ़ा लिया है। यह शुरूआत एक ऐसे स्थान पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को सहज बनाने के लिए की गई है, जहां रोज़ाना 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु और आगंतुक आते हैं।

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया के ऐसे धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सबसे ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, साथ ही इसे दुनिया की सबसे बड़ी कम्युनिटी किचन यानि लंगर सेवा के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में भीड़-भाड़ भरे इस क्षेत्र में डेटा की मांग बहुत अधिक रहती है।

नेटवर्क की इस भारी मांग को पूरा करने तथा पीक आवर्स के दौरान स्थिर, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए वी ने स्वर्ण मंदिर परिसर के भीतर एवं आस-पास के इलाकों में 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैनाती और नेटवर्क के विस्तार पर फोकस किया है। नेटवर्क के इस विस्तार से स्वर्ण मंदिर, अमृतसर आने वाले वी के यूज़र बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैण्ड स्पीड, कम लेटेंसी और ज़्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह भीड़-भाड़ भरे इस इलाके में उनके लिए मोबाइल सेवाओं का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।

पंजाब के चण्डीगढ़, मोहाली, खरड़ और ज़ीरकपुर में वी की 5G सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाता, योजना मुताबिक राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी 5G सेवाओं का विस्तार कर रहा है तथा रोलआउट के अगले चरण की शुरूआत के साथ नेटवर्क के विस्तार के प्रयास जारी रखे हुए है। 

इस अवसर पर राहुल जोशी, सर्कल बिज़नेस हैड- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘स्वर्ण मंदिर में हमारी सेवाओं का 5G विस्तार पंजाब में हमारी विस्तार यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम क्षेत्र में अपना 5G फुटप्रिन्ट बढ़ाना जारी रखते हुए मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। लगातार बढ़ते डिजिटल अडॉप्शन के बीच हम अपने उपभोक्ताओं को नेटवर्क को तेज़ एवं भरोसेमंद अनुभव प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 2 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

वी 5G अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुआ लाईव | Khabar Digital | Khabar Digital