व्यापार•

टीवीएस रेडर में अब वर्ग की अग्रणी स्पीड के साथ सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए सुरक्षा फीचर्स भी मिलेंगे

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टीवीएस रेडर में अब वर्ग की अग्रणी स्पीड के साथ सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए सुरक्षा फीचर्स भी मिलेंगे
  • 125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)
  • टीवीएस रेडर के 3-वॉल्व इंजन, बूस्ट मोड से युक्त आईजीओ असिस्ट, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी और 99 से अधिक स्मार्ट फीचर्स वाली टीएफटी कनेक्टिविटी 
  • एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग, चौड़ा रियर टायर और 27 W यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जर रोज़मर्रा की राइड को बनाते हैं ज़्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक

बेंगलुरु: टीवएस वेणु के भाग और दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी और टीवीएस रेडर एसएक्ससी डीडी वैरिएंट्स में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स लाने की घोषणा की है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग के साथ, टीवीएस रेडर इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है और रोज़ाना बाइक चलाने वालों के लिए राइडर-केंद्रित टेक्नोलॉजी को सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

इसका असर मुश्किल रास्तों पर सबसे ज़्यादा दिखता है, जहाँ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहली बार) राइडर को कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है, खासकर तब जब गड्ढों, ढीली बजरी या गीली जगहों पर पिछले पहिये की पकड़ कम हो जाती है। एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग रोज़ाना की सुरक्षा को और बढ़ाती है; जब राइडर अचानक ब्रेक लगाता है, तो यह पीछे आ रहे राइडरों को चेतावनी देती है, जिससे उन्हें रिस्पॉन्स देने और टक्कर से बचने के लिए कुछ सैकण्ड का समय मिल जाता है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग मिलकर टीवीएस रेडर को अपने सेगमेंट की उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में से एक बनाते हैं जो इतने आधुनिक और सक्रिय सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं।

इनके साथ ही, चौड़ा रियरटायर बेहतर पकड़ और स्थिरता देता है, जबकि 27 W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर रोज़ाना की राइड को और भी सुविधाजनक बना देता है। जिससे राइडर्स स्टॉप के बीच अपने फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग के साथ, ये बेहतर ट्रैक्शन, ब्रेकिंग के बारे में जानकारी और स्थिरता लाते हैं, जिससे राइडर को हर राइड में ज़्यादा आत्मविश्वास मिलता है।

यह अपडेट टीवीएस रेडर की मौजूदा खूबियों पर आधारित है, जिसमें इसका 3-वॉल्व परफॉर्मेंस इंजन, तेज़ एक्सेलेरेशन के लिए बूस्ट मोड के साथ iGO असिस्ट, कम स्पीड पर आसानी से चलाने के लिए ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी), और 99 से अधिक स्मार्ट फीचर्स के साथ टीएफटी कनेक्टिविटी शामिल है, जो राइडरों को जानकारी देकर कनेक्टेड बनाए रखती है। यह दिखाता है कि कैसे टीवीएस रेडर, राइडर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किए गए ज़रूरी अपग्रेड्स के ज़रिए 125सीसी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित कर रही है।

सुरक्षा सुविधा और कनेक्टिविटी के मामले में, हर सुधार का उद्देश्य ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराना है जो रोज़मर्रा की राइड के लिए सही मायनों में कारगर साबित हो।

नए टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी वैरिएंट की कीमत रु103,170 और नए टीवीएस रेडर एसएक्सी डीडी वैरिएंट की कीमत  रु100,330 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, और ये सभी टीवीएस मोटर की अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

टीवीएस रेडर में अब वर्ग की अग्रणी स्पीड के साथ सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए सुरक्षा फीचर्स भी मिलेंगे | Khabar Digital | Khabar Digital