व्यापार•

टाटा पावर रिन्यूएबल्स: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 88,397 रूफटॉप सोलर और 426 मेगावाट-पीक क्षमता से क्रमशः 33% व 15% सालाना वृद्धि; पहली छमाही में 1,68,000 इंस्टॉलेशन और 800 मेगावाट-पीक पार, दर्ज की क्रमशः 50% व 25% वृद्धि

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

टाटा पावर रिन्यूएबल्स: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 88,397 रूफटॉप सोलर और 426 मेगावाट-पीक क्षमता से क्रमशः 33% व 15% सालाना वृद्धि; पहली छमाही में 1,68,000 इंस्टॉलेशन और 800 मेगावाट-पीक पार, दर्ज की क्रमशः 50% व 25% वृद्धि

देशभर के आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक सेगमेंट्स में कुल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा 5,75,000 पर पहुंचा; 5.67 गीगावाट-पीक से अधिक क्षमता के साथ देश की नंबर-1 रूफटॉप सोलर कंपनी के रूप में स्थिति हुई और मजबूत

मुंबई:  टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) की एक शाखा और देश की नंबर-1 भरोसेमंद रूफटॉप सोलर कंपनी 'टाटा पावर सोलरूफ' ने चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शानदार तेजी दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड 88,397 रूफटॉप सोलर लगाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 66,447 इंस्टॉलेशन के मुकाबले 33% की मजबूत सालाना बढ़ोतरी है। वहीं, कंपनी की संबद्ध स्थापित क्षमता भी पिछले साल के 369 मेगावाट-पीक से 15% बढ़कर 426 मेगावाट-पीक पर पहुंच गई। 

इसके साथ ही, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। मजबूत इंस्टॉलेशन ग्रोथ के दम पर कंपनी ने क्षमता के मामले में 25% की शानदार बढ़ोतरी हासिल की है। पहली छमाही में 1,68,530 से अधिक रूफटॉप सोलर लगाए गए, जो पिछले साल की इसी अवधि (1,12,729) से 50% अधिक हैं। कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 801 मेगावाट-पीक पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि के 639 मेगावाट-पीक के मुकाबले 25% अधिक है।

इन उपलब्धियों ने भारत की नंबर-1 रूफटॉप सोलर कंपनी के रूप में 'टाटा पावर सोलरूफ' की स्थिति को और मजबूत किया है। कंपनी का कुल इंस्टॉलेशन आंकड़ा अब 5,75,000 पर पहुंच गया है और देशभर में आवासीय तथा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक सेगमेंट्स को मिलाकर कुल स्थापित क्षमता 5.67 गीगावाट-पीक के पार निकल गई है। क्रिसिल द्वारा लगातार 12 वर्षों से भारत की नंबर-1 रूफटॉप सोलर कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्त, टाटा पावर सोलरूफ लगातार बाजार का नेतृत्व कर रही है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि कंपनी की तेज विकास गति, ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

पिछले छह महीनों के दौरान, कंपनी ने सबसे अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन उत्तर प्रदेश में दर्ज किए, जहाँ लगभग 172 मेगावाट-पीक की कुल स्थापित क्षमता के साथ रिकॉर्ड 44,014 इंस्टॉलेशन पूरे किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जहाँ लगभग 100 मेगावाट-पीक की कुल क्षमता वाले 22,165 सोलर इंस्टॉलेशन किए गए। वहीं, राजस्थान ने 99 मेगावाट-पीक क्षमता जोड़ते हुए 21,275 इंस्टॉलेशन दर्ज किए, जबकि केरल ने 15,477 इंस्टॉलेशन जोड़े, जो लगभग 65 मेगावाट-पीक स्थापित क्षमता के बराबर हैं।

देश के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों और राज्यों में कंपनी की अब तक की कुल वृद्धि में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है। इस सूची में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा, जहां 1,16,254 सोलर इंस्टॉलेशन के साथ 528 मेगावाट-पीक की कुल क्षमता दर्ज की गई। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 73,578 इंस्टॉलेशन के ज़रिए कुल 1,041 मेगावाट-पीक क्षमता दर्ज की। केरल ने 69,734 इंस्टॉलेशन जोड़ते हुए क्षमता को 310 मेगावाट-पीक से अधिक पहुंचाया, जबकि राजस्थान ने 44,798 इंस्टॉलेशन के साथ 390 मेगावाट-पीक क्षमता का योगदान दिया। सामूहिक रूप से, ये राज्य कंपनी के काम करने की रफ़्तार और क्षमता, पूरे भारत में उसकी मजबूत पहुंच और प्रमुख रूफटॉप सोलर बाज़ारों में निरंतर वृद्धि की गति को दर्शाते हैं।

रूफटॉप सोलर की स्थापना में तेज़ी लाकर 'टाटा पावर सोलरूफ' एक अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' के तहत सौर ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने के भारत सरकार के विज़न को आगे बढ़ा रही है। कंपनी अपने प्रमुख अभियान 'घर-घर सोलर' के ज़रिए देशभर के परिवारों में जागरूकता बढ़ा रही है और सोलर अपनाने को आसान बना रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से सशक्त बनाना है। इससे हर घर तक टिकाऊ बिजली सुनिश्चित होगी और देश एक हरित भविष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

'टाटा पावर सोलरूफ' ने आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत और विविधतापूर्ण उपस्थिति बनाई है। इससे देशभर में रूफटॉप सोलर सॉल्यूशंस को व्यापक रूप से अपनाने में मदद मिल रही है। कंपनी रूफटॉप सोलर के लिए पूरी तरह से एकीकृत (एंड-टू-एंड) समाधान प्रदान करती है। इसमें 25 साल की वारंटी वाले हाई-परफॉर्मेंस सोलर मॉड्यूल, आसान फाइनेंस विकल्प, बीमा सुरक्षा और बिक्री के बाद तत्पर सेवा शामिल हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण ग्राहकों को स्वच्छ, अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा विकल्पों को भरोसे के साथ अपनाने के लिए सशक्त बनाता है।

'टाटा पावर सोलरूफ' की पहुंच पूरे भारत में है और इसके पास 740 से अधिक चैनल पार्टनर्स का मजबूत नेटवर्क है। इसी नेटवर्क के दम पर कंपनी देशभर में बड़े पैमाने पर, बिना किसी रुकावट और पूरे भरोसे के साथ सोलर लगाने का काम कर रही है। रूफटॉप सोलर लगवाने के इच्छुक ग्राहक सीधे हेल्पलाइन नंबर 1800 25 77777 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 3 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

टाटा पावर रिन्यूएबल्स: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 88,397 रूफटॉप सोलर और 426 मेगावाट-पीक क्षमता से क्रमशः 33% व 15% सालाना वृद्धि; पहली छमाही में 1,68,000 इंस्टॉलेशन और 800 मेगावाट-पीक पार, दर्ज की क्रमशः 50% व 25% वृद्धि | Khabar Digital | Khabar Digital