CSO ने जारी की रिपोर्ट, 2015-16 में भारत की विकास दर बढ़कर 8.2 फीसद

नई दिल्ली। केंद्रीय सांख्यकीय कार्यालय (सीएसओ) ने वर्ष 2015-16 के दौरान आर्थिक विकास दर का अनुमान 8 फीसद से बढ़ाकर 8.2 फीसद कर दिया है जबकि वर्ष 2015-17 का विकास अनुमान 7.1 फीसद पर पूर्ववत रखा है। सीएसओ के एक बयान के अनुसार सकल घरेलू उत्पादन यानी वास्तविक जीडीपी यानी स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) पर जीडीपी वर्ष 2016-17 और 2015-16 के दौरान क्रमशः 121.96 लाख करोड़ और 113.86 लाख करोड़ रुपये रहा।

इस तरह इन दोनों वर्षों में विकास दर क्रमशः 7.1 फीसद 8.2 फीसद रही। वास्तविक जीवीए (ग्र्रॉस वैल्यू एडीशन) के मामले में स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) में विकास दर वर्ष 2016-17 में 7.1 फीसद और वर्ष 2015-16 में 8.1 फीसद रही। सीएसओ के अग्रिम जीडीपी अनुमान के अनुसार वर्ष 2011-12 के मूल्य पर जीवीए वृद्धि दर 2016-17 में 6.6 फीसद रही। सीएसओ ने आधार वर्ष 2011-12 पर वर्ष 2016-17 का पहला संशोधित अनुमान जारी किया है। इसके साथ ही वर्ष 2015-16 का दूसरा और वर्ष 2014-15 का तीसरा संशोधित अनुमान जारी किया गया है।

तीसरे संशोधित अनुमान के अनुसार वर्ष 2014-15 में विकास दर 7.4 फीसद रही। जबकि पहले इसका अनुमान 7.5 फीसद था। सीएसओ ने कहा है कि वर्ष 2015-17 का पहला संशोधित अनुमान उद्योग और संस्थाओं से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद तैयार किया गया है जबकि 31 मई 2017 को बेंचमार्क संकेतकों के आधार पर अस्थाई अनुमान जारी किया गया था।

तीन सालों में रफ्तार-

वित्त वर्ष --- पिछला अनुमान --- ताजा अनुमान

2014-15 --- 7.5 --- 7.4

2015-16 --- 8 --- 8.2

2016-17 --- 7.1 --- 7.1

Share:


Related Articles


Leave a Comment