व्यापार•

गोदरेज प्रोफेशनल ने लॉन्च किया 'मैजेस्ते' हेयर कलर कलेक्शन; त्योहारी सीजन से पहले 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स को दी ट्रेनिंग

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

गोदरेज प्रोफेशनल ने लॉन्च किया 'मैजेस्ते' हेयर कलर कलेक्शन; त्योहारी सीजन से पहले 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स को दी ट्रेनिंग
  • गोदरेज प्रोफेशनल की बिना अमोनिया वाली हेयर कलर रेंज ‘डाइमेंशन’ पर आधारित यह कलेक्शन सैलून के लिए तीन नए शेड्स लेकर आया है

मुंबई: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के हेयर केयर, कलर, स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट ब्रांड 'गोदरेज प्रोफेशनल' ने अपना नया हेयर कलर कलेक्शन 'मैजेस्ते'लॉन्च किया है। गोदरेज प्रोफेशनल की नो-अमोनिया कलर रेंज 'डायमेंशन' पर आधारित यह कलेक्शन ऐसे समय में पेश किया गया है, जब त्योहारी सीजन के चलते सैलून में ग्राहकों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है।

शाही विरासत और कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित 'मैजेस्ते' का विचार ऐसे रंगों पर आधारित है जो रॉयल, भव्य, प्रभावशाली और खूबसूरत हों। यह हेयर स्टाइलिस्टों को तीन अलग-अलग शेड्स के जरिए एक नया और बेहतरीन अनुभव देने का मौका देता है: 'फ्लोरेंस गोल्ड' यह ब्राउन-गोल्ड टोन गहराई और चमकदार रिफ्लेक्शन के साथ सादगी भरी खूबसूरती पेश करता है, जो बालों को एक सहज और प्रीमियम फिनिश देता है। 'रोमन एम्बर' यह कॉपर-ब्राउन शेड पुराने साम्राज्यों की शक्ति और आधुनिक लग्जरी से प्रेरित है, जिसमें गहरे ब्रॉन्ज टोन और बर्निश ब्राउन का मेल देखने को मिलता है। 'पेरिसियन रूज' यह रेडिश-ब्राउन शेड गहरे गार्नेट टोन, वाइन ह्यूज और चमकदार क्रिमसन रिफ्लेक्शन को जोड़ता है, जो शहर की चकाचौंध और हाई-फैशन ग्लैमर की झलक दिखाता है।

इस लॉन्च के मौके पर गोदरेज प्रोफेशनल ने गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और असम सहित चार राज्यों में खास तकनीकी वर्कशॉप्स आयोजित कीं, जिनमे हेयर स्टाइलिस्ट, सैलून प्रोफेशनल्स और सैलून ओनर्स शामिल हुए। गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूलिया के नेतृत्व में हुए इन सेशन्स में आधुनिक कलरिंग तकनीकें सिखाई गईं, जिससे चारों राज्यों के 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स ग्लोबल कलर ट्रेंड्स को ग्राहकों की पसंद के अनुसार खास लुक तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

'मैजेस्ते' के लॉन्च पर बात करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की हेयर कैटेगरी की एवीपी (मार्केटिंग) भूमिका गोयल ने कहा, “हेयर कलर अब सिर्फ कभी-कभार कराने वाली चीज नहीं, बल्कि नियमित ग्रूमिंग का हिस्सा बन चुका है। त्योहारों के समय सैलून में इसकी मांग सबसे ज्यादा होती है। 'मैजेस्ते' को इसी मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। 700 से ज्यादा हेयर स्टाइलिस्टों को ट्रेनिंग देकर हम जमीनी स्तर पर उनके हुनर को निखार रहे हैं और अपनी नो-अमोनिया कलर रेंज 'डायमेंशन' की पहुंच को और मजबूत कर रहे हैं।”

कलेक्शन के बारे में गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूलिया ने कहा, “'मैजेस्ते'  हेयर कलर के एक टाइमलेस और सोफिस्टिकेटेड अंदाज को पेश करता है। फ्लोरेंस गोल्ड, रोमन एम्बर और पेरिसियन रूज के साथ हमने कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित तीन अलग-अलग रंगों की कहानियां तैयार की हैं। सादगी भरी खूबसूरती से लेकर बोल्ड ग्लैमर तक, हर शेड का अपना एक अलग अंदाज है। स्टाइलिस्टों के लिए 'मैजेस्ते'  एक ऐसा नया कैनवास है जहां तकनीक, बारीकी और कला मिलकर हर ग्राहक को एक खास लुक दे सकती हैं। दुनिया भर में ब्यूटी अब व्यक्तिगत पसंद की ओर बढ़ रही है, और हम चाहते हैं कि भारत की सैलून कम्युनिटी इस बदलाव का नेतृत्व करे।”

इस कलेक्शन के माध्यम से गोदरेज प्रोफेशनल हेयर इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों को सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। कंपनी हेयर कलर में नए प्रयोगों, वैश्विक ट्रेंड्स और तकनीकी प्रशिक्षण को एक साथ लाकर सैलून पेशेवरों को ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप व्यक्तिगत अनुभव देने में सक्षम बना रही है। 'मैजेस्ते' कलेक्शन देशभर के प्रमुख सैलून में उपलब्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 8 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

गोदरेज प्रोफेशनल ने लॉन्च किया 'मैजेस्ते' हेयर कलर कलेक्शन; त्योहारी सीजन से पहले 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स को दी ट्रेनिंग | Khabar Digital | Khabar Digital