व्यापार•

एक्सिस बैंक और कॉग्निज़ेंट ने एएमएस 2.0 के साथ एप्लीकेशन मैनेजमेंट में मज़बूती लाने के लिए किया गठजोड़

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक और कॉग्निज़ेंट ने एएमएस 2.0 के साथ एप्लीकेशन मैनेजमेंट में मज़बूती लाने के लिए किया गठजोड़
  • स्वचालन-आधारित परिचालन से उपयोक्ताओं का अनुभव बेहतर होने के साथ-साथ, दक्षता और उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी

मुंबई: प्रमुख एआई निर्माता और टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता, कॉग्निज़ेंट (नैज्डैक: सीटीएसएच) और भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज बैंक के संबद्ध पक्षों के लिए एक्सिस बैंक की एएमएस 2.0 पहल के तहत कॉग्निज़ेंट की एप्लीकेशन मैनेजमेंट सेवा (एएमएस) के सफल क्रियान्वयन और शुरुआत (गो-लाइव) की घोषणा की।

एएमएस 2.0 एक व्यवस्थित, संयुक्त रूप से संचालित कार्यक्रम है जिसे आपूर्ति (डिलीवरी) संचालन को मज़बूत बनाने, परिचालन संबंधी निरंतरता में सुधार लाने और एप्लीकेशन सपोर्ट सेवाओं में स्वचालन (ऑटोमेशन) अपनाने में तेज़ी लाने के लिए तैयार किया गया है। ऑटोमेशन-आधारित प्रक्रियाओं पर निर्मित, इस मॉडल का उद्देश्य है, सेवा की विश्वसनीयता और लागत दक्षता को बढ़ाना, साथ ही उत्पादकता, विस्तारयोग्यता (स्केलेबिलिटी) और मानकीकृत प्रक्रियाओं को सक्षम करना, जिसमें संचालन, अनुपालन और परिचालन संबंधी अनुशासन पर ज़ोर दिया गया है।

एक्सिस बैंक के नेतृत्व में, एएमएस 2.0 पहल बैंक की व्यापक टेक्नोलॉजी परिवर्तन यात्रा का मुख्य स्तंभ है। इस गठजोड़ से विस्तारयोग्य, लचीले और भविष्य की ज़रूरतों के पूरा करने के लिए आईटी ऑपरेटिंग मॉडल बनाने पर एक्सिस बैंक का विशेष ज़ोर रेखांकित होता है। इससे व्यावसायिक विकास में मदद मिलती है, प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ती है और महत्वपूर्ण बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर संबद्ध पक्षों (स्टेकहोल्डर) को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सकता है।

कॉग्निज़ेंट प्रमुख व्यावसायिक वर्टिकल में पूरी प्रणाली की मदद करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिसमें शाखा और संचालन, कार्ड, कॉर्पोरेट बैंकिंग तथा ट्रेज़री, कोर प्लेटफॉर्म और भुगतान, वित्त और लेखा, खुदरा और थोक बैंकिंग, डेटा प्लेटफॉर्म और एकीकरण शामिल हैं।

अविनाश राघवेंद्र, ग्रुप हेड - इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड रिटेल ऑपरेशंस, एक्सिस बैंक, ने इस गठजोड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, "एएमएस 2.0 का क्रियान्वयन, एक्सिस बैंक की मज़बूत, विस्तार योग्य और ऑटोमेशन-सक्षम संचालन मॉडल तैयार करने की कोशिश का हिस्सा है। कॉग्निज़ेंट ने इस बदलाव के दौरान जटिल एप्लीकेशन तंत्र का समर्थन करने के लिए बैंक के साथ मिलकर काम किया है। हम परिचालन के मामले में प्रभावशीलता बढ़ाने और बैंक की बदलती व्यावसायिक और प्रौद्योगिकी संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एप्लीकेशन मैनेजमेंट सर्विसेज़ (एएमएस) के लिए कॉग्निज़ेंट के साथ गठजोड़ के प्रति उत्सुक हैं।"

गणेश अय्यर, प्रेसिडेंट – एशिया पैसिफिक एंड जापान, कॉग्निज़ेंट, ने कहा, "हमें एक्सिस बैंक की एएमएस 2.0 पहल के तहत उनके साथ मिलकर गठजोड़ करने की खुशी है। हमारी टीमें बैंक की एप्लीकेशन मैनेजमेंट की ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान दे रही हैं। इसके लिए हम अनुशासित सेवा आपूर्ति, गवर्नेंस-आधारित परिचालन और ऑटोमेशन के ज़िम्मेदार इस्तेमाल से प्रणाली की स्थिरता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 3 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

एक्सिस बैंक और कॉग्निज़ेंट ने एएमएस 2.0 के साथ एप्लीकेशन मैनेजमेंट में मज़बूती लाने के लिए किया गठजोड़ | Khabar Digital | Khabar Digital