व्यापार•

एम्पीयर ने नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ भोपाल में अपने रिटेल फुटप्रिन्ट का किया विस्तार

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एम्पीयर ने नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ भोपाल में अपने रिटेल फुटप्रिन्ट का किया विस्तार

यह नई डीलरशिप से एम्पीयर के ‘बिल्ट फॉर भारत’ इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बनाएगी सुलभ, सेल्स और सर्विस के लिए भी मिलेगा सपोर्ट

भोपाल: एम्पीयर ने आज कृषक नगर पर ठाकुर ई मोटर्स के उद्घाटन के साथ भोपाल में अपनी रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को सशक्त बना लिया है। एम्पीयर का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ही जगह पर सेल्स और सर्विस का पूरा अनुभव देगा, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

नए एक्सपीरियंस सेंटर में एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा, जिसे मोबिलिटी की विभिन्न ज़रूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टफोलियो में सबसे खास है 5 किलोवॉट की नई पावरफुल मोटर से पावर्ड एम्पीयर नेक्सस ईएक्स प्लस जिसने अपने शानदार परफोर्मेन्स के साथ भारत के सबसे मुश्किल रास्तों पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

परिवारों और मूल्य के प्रति सजग ग्राहकों के लिए पेश किया गया मैग्नस जीमैक्स रोज़मर्रा की ज़रूरतों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और किफायती दाम का बेहतरीन संयोजन है। वहीं मैग्नस नियो को रोज़मर्रा की राइड को आरामदायक बनाने के लिए और लुक को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा युवा राइडरों, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ एम्पीयर रियो वाइब भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

एम्पीयर नेक्सस ई एक्स+ और मैग्नस जीमैक्स ऐसे वैरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं जिनमें इंटेलिपैक से पावर्ड 30 से ज़्यादा इंटेलिजेंट फ़ीचर्स हैं। ये फीचर्स राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करते हैं। इस पोर्टफ़ोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी और 5 साल/75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भरोसेमंद और आसान बनाने की एम्पीयर की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

एम्पीयर का ‘बिल्ट फॉर भारत’ दृष्टिकोण असल दुनिया की इंजीनियरिंग और भारत में राइडिंग की विभिन्न परिस्थतियों में की गई जांच पर आधारित है। नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार कर और भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक, शिपकी ला पास (13,200 फीट) तक पहुंचकर अपनी मजबूती साबित की है। ये यात्राएं दर्शाती हैं कि एम्पीयर भारत की विभिन्न सड़कों, रास्तों और मोबिलिटी की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आधुनिक समाधान लेकर आता है।

आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया एम्पीयर का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स को देखने, प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट्स से बात करने, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फ़ायदे समझने और आरामदायक माहौल में सोच-समझकर खरीदारी का फ़ैसला लेने का मौका देगा।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मुख्य मार्केट्स में एम्पीयर की रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को बढ़ाने, ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने एवं उन्हें ओनरशिप के लिए हर ज़रूरी सहयोग प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखते हुए यह नई डीलरशिप खोली है। भोपाल में यह नई शुरुआत स्थानीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मज़बूत बनाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम है। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 2 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

एम्पीयर ने नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ भोपाल में अपने रिटेल फुटप्रिन्ट का किया विस्तार | Khabar Digital | Khabar Digital