व्यापार•

AI Plus Smartphone: सर्विस नेटवर्क 1,000+ टचपॉइंट्स तक बढ़ेगा, दिल्ली में पहला सेंटर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

AI Plus Smartphone: सर्विस नेटवर्क 1,000+ टचपॉइंट्स तक बढ़ेगा, दिल्ली में पहला सेंटर

भोपाल: एआई+ स्मार्टफोन भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने के लिए देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क को 1,000+ सर्विस सेंटर तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही, इस दिवाली दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव एआई+ सर्विस सेंटर भी शुरू करेगा। अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ, ब्रांड एआई+ असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहाँ डिवाइस सपोर्ट, सर्विस बुकिंग, टिकट ट्रैकिंग और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने से जुड़ी मदद जैसी सभी सुविधाएँ एक ही जगह मिलेंगी।

इस विस्तार के तहत मौजूदा 800+ सर्विस सेंटर के नेटवर्क में 200+ नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएँगे। इससे देशभर में ब्रांड की आफ्टर-सेल्स पहुँच और बढ़ेगी। फिजिकल और डिजिटल विस्तार का उद्देश्य एआई+ ग्राहकों के लिए सर्विस को और आसान बनाना है। ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान की जानकारी देखने तक, पूरी प्रक्रिया को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

इस घोषणा पर अपने विचार रखते हुए, माधव शेठ, सीईओ, एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई+ स्मार्टफोन), ने कहा, “स्मार्टफोन ब्रांड बनाना सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। एआई+ में हमारा मानना है कि असली जुड़ाव डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है। 1,000+ सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुँचना, अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना और एआई+ असिस्टेंस ऐप पेश करना ग्राहकों के लिए सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम् कदम हैं। हमारा फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, हमारे ग्राहक जहाँ भी हों, उन्हें भरोसेमंद सपोर्ट आसानी से मिलता रहे।”

दिल्ली में शुरू होने वाला यह सेंटर भारत में एआई+ का पहला डेडिकेटेड सर्विस सेंटर होगा। यहाँ एआई+ स्मार्टफोन के पूरे पोर्टफोलियो के लिए प्रशिक्षित तकनीकी सपोर्ट, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, तय मानकों के अनुसार रिपेयर, सॉफ्टवेयर से जुड़ी मदद, वॉरंटी सपोर्ट और डिवाइस सेटअप की सुविधा मिलेगी। आम सर्विस जरूरतों के लिए एआई+ का लक्ष्य समस्या की प्रकृति और उसकी जटिलता के आधार पर उस दिन विशेष से लेकर अधिकतम सात दिन तक में सर्विस पूरी करना है।

एआई+ स्मार्टफोन अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ, एआई+ असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए सर्विस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना और हर स्टेज की जानकारी उन्हें आसानी से देना है। इस ऐप के जरिए ग्राहक अपने डिवाइस और वॉरंटी की जानकारी देख सकेंगे, पास के सर्विस सेंटर का पता लगा सकेंगे, सर्विस रिक्वेस्ट बुक कर सकेंगे, सर्विस टिकट बना और ट्रैक कर सकेंगे और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मदद ले सकेंगे।

अपने डिजिटल सपोर्ट को बढ़ते फिजिकल सर्विस नेटवर्क से जोड़कर, एआई+ का उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा सुविधा और पूरी जानकारी देना है, ताकि समस्या की पहचान करने और सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान का स्टेटस देखने तक, उन्हें हर कदम पर आसानी रहे।

एक्सक्लूसिव दिल्ली सर्विस सेंटर और एआई+ असिस्टेंस ऐप की शुरुआत भारत में एआई+ स्मार्टफोन की आफ्टर-सेल्स सर्विस के विस्तार के अगले चरण को प्रदर्शित करती है। ब्रांड अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के साथ डिजिटल सपोर्ट को भी बढ़ा रहा है। इस पहल के जरिए एआई+ ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को सिर्फ स्मार्टफोन खरीदते समय ही नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने के दौरान भी जरूरत के मुताबिक बेहतर सपोर्ट मिलता रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस