भोपाल में चिकित्सा व्यवस्था हुई बेहतर, मरीजों के लिए 1500 बेड आरक्षित

Bhopal Commissioner  मालसिंह भयड़िया और Collector Bhopal  आशीष सिंह ने हमीदिया और जीएमसी मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं को बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए सुबह 4 घंटे अस्पताल में बिताए और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। कलेक्टर आशीष सिंह ने 150 निजी डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही आयुष डॉक्टर, होम्योपैथिक, आयुर्वेद के डॉक्टरों ने भी स्वास्थ सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए लगाया गया है।

मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए निजी मेडिकल कालेज में भी 1500 बेड रिजर्व कर लिए गए थे। जिससे स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाई गई हैं। आज भी हमीदिया में कई मरीजों को चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 10 से अधिक मेडिकल कालेजों की एंबुलेंस को जीएमसी मेडिकल कालेज में स्टेंड वाय रखा गया है। जिससे मरीजों को निजी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाय। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हमीदिया में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की गई है। अन्य शासकीय अस्पतालों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आम जनता को किसी भीं प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment