Monthly Archives: September, 2026

iPhone 17 और iPhone 15 पर धांसू ऑफर, Flipkart Sale में ₹20 हजार तक बचाने का मौका
Flipkart की Big Billion Days Sale में iPhone 17 और iPhone 15 पर बड़ी छूट मिलने वाली है. iPhone 17 का 256GB मॉडल, जिसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत ₹99,900 है, सेल में ₹84,999 में मिल सकता है. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹79,999 बताई गई है.

MP में फिर गरमाएगी सियासत! राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा करेंगे. इस दौरान वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. बालाघाट के आदिवासी इलाकों में 30 से अधिक बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं और बीमारी से जुड़े कारणों को लेकर सवाल उठे हैं.

MP में बिजली हुई महंगी! एनर्जी चार्ज पर पड़ेगा सीधा असर, जानें कब से लगेगी नई दर
मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर 2026 में बढ़े हुए FPPAS का असर झेलना पड़ सकता है. अगस्त में FPPAS की दर 4.59 प्रतिशत थी, जिसे सितंबर के लिए बढ़ाकर 5.063 प्रतिशत कर दिया गया है. नई दर 24 सितंबर 2026 से लागू होगी. इसका असर उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज पर पड़ेगा और बिजली बिल की राशि बढ़ सकती है.

MP Politics: मंच पर 7-8 कुर्सियां और नेता ज्यादा, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया, नीचे आकर खड़े हो गए BJP नेता
गुना जिले के बीनागंज में सेवा संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुर्सियों की कमी को लेकर असहज स्थिति बन गई. चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने मंच पर बैठे एक पदाधिकारी से नीचे बैठने का इशारा किया, जिसके बाद माहौल गरमा गया.





