Monthly Archives: September, 2026

"चुनाव आते ही शुरू हो जाती है नौटंकी!" फर्जी जाति प्रमाण पत्र विवाद में सिंधिया पर सीधे वार से हड़कंप
पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के इस्तेमाल के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. इस कार्रवाई के बाद उनकी पत्नी और पूर्व भाजपा नेत्री ममता मीणा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राजनीतिक बदले के तहत काम करने का सीधा आरोप लगाया है.

"रिश्वत नहीं दूंगा, सीधे मंत्री से कहूंगा!" जानिए कैसे एक शिकायत पर तुरंत सस्पेंड हुआ कृषि विभाग का अफसर
मध्यप्रदेश के सीहोर में कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग पर 'शिवाय वेयरहाउस' और 'श्रीकृष्णा वेयरहाउस' के संचालकों से सब्सिडी पास कराने के नाम पर कुल 1.60 लाख रुपये की घूस मांगने का आरोप लगा है. पीड़ित संचालकों ने रिश्वत देने के बजाय सीधे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बात की शिकायत कर दी.

Vaishno Devi Fire: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के उड़े होश! कटड़ा हैलीपैड पर भयंकर तबाही, स्वाहा हुआ लाखों का सामान
कटड़ा के सेरली स्थित हैलीपैड परिसर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और श्राइन बोर्ड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इस हादसे में टर्मिनल में रखे कंप्यूटर, नेटवर्क सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए






