Monthly Archives: August, 2026

NEET में असफलता के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, सेल्फ स्टडी से शुभांगी ने जीती 5 सरकारी परीक्षाओं की जंग
मध्यप्रदेश के शहडोल की 21 वर्षीय शुभांगी मिश्रा ने बिना किसी महंगी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है. NEET में मनचाही सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य बदला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. मेहनत और अनुशासन के चलते शुभांगी का चयन पांच सरकारी पदों पर हुआ, जिसमें MP पुलिस कांस्टेबल, SI, ASI स्टेनो, SSC स्टेनोग्राफर और सूबेदार जैसे पद शामिल हैं. उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

MP Railway Station: इस रेलवे स्टेशन पर टिकट MP से मिलता है, लेकिन लाइन लगती है राजस्थान में… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पास स्थित भवानी मंडी रेलवे स्टेशन अपनी अनोखी पहचान के लिए पूरे देश में मशहूर है. इस स्टेशन का प्लेटफॉर्म मध्यप्रदेश और राजस्थान, दोनों राज्यों में फैला हुआ है. यहां टिकट काउंटर मध्यप्रदेश में है, जबकि टिकट लेने के लिए यात्रियों की लाइन राजस्थान में लगती है. यही वजह है कि यह रेलवे स्टेशन पर्यटकों और सेल्फी लवर्स के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

सावधान! आपके घर का आटा भी हो सकता है मिलावटी, पत्थर का चूरा मिलाकर बेचा जा रहा, ऐसे करें 2 मिनट में पहचान
गेहूं के आटे में सेलखड़ी (पत्थर का मुलायम चूरा) मिलाने का बड़ा मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने प्रदेशभर में आटा मिलों की जांच तेज कर दी है. फिरोजाबाद में कार्रवाई के दौरान मिलावटी आटा बनाने का खुलासा हुआ, जिसके बाद कई जिलों से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और मिलावट की आशंका होने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.






