Monthly Archives: August, 2026

गोबर से कमाई का नया रास्ता! सरकार ने 23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, जानें पूरा स्कीम
केंद्र सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये की गोबरधन योजना को मंजूरी दी है. गोबर, पराली और जैविक कचरे से CBG बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, तय कीमत और पाइपलाइन सपोर्ट मिलेगा. किसानों को गैस के साथ जैविक खाद से भी कमाई का मौका मिलेगा.

LPG Gas Cylinder: पैनिक खत्म, अब सिर्फ 2 दिन में मिलेगा सिलिंडर, OTP से होगी डिलीवरी
ईंधन संकट के दौरान घरेलू LPG सिलिंडर की पैनिक बुकिंग बढ़ने से डिलीवरी में 8 से 10 दिन तक का समय लग रहा था. अब हालात सामान्य होने के बाद उपभोक्ताओं को करीब दो दिन में सिलिंडर मिल रहा है. डिलीवरी को OTP आधारित कर दिया गया है, जिससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP के बिना सिलिंडर नहीं दिया जाएगा.

MP BJP में बड़ा फेरबदल, हेमंत खंडेलवाल ने किया नई नियुक्ति का ऐलान, इस नेता को मिली कमान
मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सतना जिले के नागौद मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है. पार्टी ने अभिषेक पांडे को नागौद मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है. नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

MP Panchayat Election 2027: चुनाव आयोग का बड़ा प्लान, 2027 में EVM से होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर का किस्सा खत्म
मध्य प्रदेश में 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग पंच और सरपंच चुनाव में भी बैलेट पेपर की जगह EVM से मतदान कराने की व्यवस्था पर काम कर रहा है. अगर यह योजना लागू होती है, तो पंचायत के सभी प्रमुख पदों के चुनाव EVM आधारित हो सकते हैं.

VD Sharma News: पहले अमित शाह और अब PM मोदी से मुलाकात, वीडी शर्मा को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?
खजुराहो सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पन्ना के भगवान श्री जुगल किशोर जी का प्रसाद भेंट किया. खास बात यह है कि इससे कुछ दिन पहले वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी.




