Monthly Archives: August, 2026

UP Election 2027: 2027 में फिर खिलेगा कमल? मंत्री राकेश सचान ने किया जीत का दावा, शिवपाल यादव के दावे पर जमकर बरसे

UP Election 2027: 2027 में फिर खिलेगा कमल? मंत्री राकेश सचान ने किया जीत का दावा, शिवपाल यादव के दावे पर जमकर बरसे

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने शिवपाल यादव के 2027 में सपा सरकार बनने के दावे पर तंज कसते हुए इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया. सचान ने कहा कि जनता सपा के पुराने कार्यकाल को भूली नहीं है और भाजपा सरकार के कामकाज पर लोगों का भरोसा कायम है. मंत्री ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सरकार युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर है. इन बयानों के बाद यूपी में 2027 चुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच सियासी जुबानी जंग और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
UP Election 2027: योगी सरकार की हैट्रिक के लिए BJP का मेगा प्लान! अखिलेश यादव भेद पाएंगे बूथ चक्रव्यूह

UP Election 2027: योगी सरकार की हैट्रिक के लिए BJP का मेगा प्लान! अखिलेश यादव भेद पाएंगे बूथ चक्रव्यूह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अभी से बूथ स्तर पर अपनी तैयारी तेज कर दी है. 2024 लोकसभा चुनाव में कमजोर बूथ प्रबंधन से मिले झटके के बाद पार्टी ने इस बार ‘बूथ चक्रव्यूह’ तैयार किया है.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
MP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन बरसेगा पानी, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन बरसेगा पानी, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के असर से अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
Ladli Behna Yojana: 1500 मिलने वाली योजना से 19,654 महिलाओं का कटा नाम, चेक कर ले अपनी डिटेल्स

Ladli Behna Yojana: 1500 मिलने वाली योजना से 19,654 महिलाओं का कटा नाम, चेक कर ले अपनी डिटेल्स

इंदौर जिले में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब साढ़े तीन साल में 19,654 कम हुई है. शुरुआत में 4 लाख 57 हजार 742 महिलाएं योजना से जुड़ी थीं, जबकि अब यह संख्या 4 लाख 38 हजार 88 रह गई है. सबसे बड़ी वजह 60 वर्ष की आयु पूरी होना है, जिसके कारण 14,151 महिलाएं सूची से बाहर हुईं. इसके अलावा समग्र आईडी, आधार सत्यापन, मृत्यु और स्वेच्छा से योजना छोड़ने जैसे कारण भी सामने आए हैं. नई पात्र महिलाओं के पंजीयन फिलहाल बंद होने से भी लाभार्थियों की कुल संख्या घट रही है.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
MP Analog Paneer Ban: मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, इंदौर में 450 किलो पनीर जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

MP Analog Paneer Ban: मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, इंदौर में 450 किलो पनीर जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

MP Analog Paneer Ban: मध्यप्रदेश सरकार ने पनीर, मक्खन और मावा जैसे डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य प्राकृतिक डेयरी उत्पादों की शुद्धता के लिए अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
Bank Holiday: बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, 13 से 16 अगस्त तक ऐसा रहेगा शेड्यूल

Bank Holiday: बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, 13 से 16 अगस्त तक ऐसा रहेगा शेड्यूल

13 अगस्त से 16 अगस्त के बीच बैंकिंग सेवाओं पर छुट्टियों का असर रहेगा. 13 अगस्त को पैट्रियट डे के कारण सिर्फ मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 14 अगस्त को देशभर में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026
MP Politics: राहुल गांधी के उज्जैन दौरे की तैयारी तेज, इन 7 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जानिए पूरा प्लान

MP Politics: राहुल गांधी के उज्जैन दौरे की तैयारी तेज, इन 7 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जानिए पूरा प्लान

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सितंबर में उज्जैन दौरा प्रस्तावित है. हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल गांधी उज्जैन संभाग के जिला, ब्लॉक, मंडलम और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक ले सकते हैं. उनके श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की संभावना भी है.

डॉ आशा शर्मा13 Aug 2026