Monthly Archives: July, 2026

MP Weather Today: अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपके जिले का हाल

MP Weather Today: अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपके जिले का हाल

मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भिंड जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्वालियर, दतिया, उज्जैन, सागर, गुना, शिवपुरी समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है. बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

डॉ आशा शर्मा09 Jul 2026
Ex MLA Died: बीजेपी के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का निधन, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Ex MLA Died: बीजेपी के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का निधन, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा और क्षेत्र के विकास में योगदान को याद किया।

डॉ आशा शर्मा09 Jul 2026
Indore Bus Fire: इंदौर-देवास हाईवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, मच गई यात्रियों की चीख पुकार

Indore Bus Fire: इंदौर-देवास हाईवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, मच गई यात्रियों की चीख पुकार

मध्यप्रदेश के इंदौर में इंदौर-देवास एबी रोड पर शिप्रा थाना क्षेत्र के सामने चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलने के बावजूद चालक और परिचालक ने सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

डॉ आशा शर्मा09 Jul 2026
Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट, रेलवे देगा 50 हजार का मुआवजे

Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट, रेलवे देगा 50 हजार का मुआवजे

केरल में एक यात्री को कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आरक्षित सीट नहीं मिली और उसे पूरी रात भीड़ के बीच खड़े होकर सफर करना पड़ा. शिकायत के बावजूद रेलवे की ओर से समय पर मदद नहीं मिलने पर मामला उपभोक्ता आयोग पहुंचा. आयोग ने रेलवे को सेवा में लापरवाही का दोषी मानते हुए 50 हजार रुपये मानसिक प्रताड़ना और 3 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में मुआवजा देने का आदेश दिया है.

डॉ आशा शर्मा09 Jul 2026
JDU New Team: बिहार JDU में बड़ा फेरबदल, 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त

JDU New Team: बिहार JDU में बड़ा फेरबदल, 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, 74 सचिव और 9 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की. नीरज कुमार को दोबारा मुख्य प्रवक्ता और ललन सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी का कहना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने का काम करेगी.

डॉ आशा शर्मा09 Jul 2026