Monthly Archives: May, 2026

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, 1832 पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें कितने उम्मीदवार हुए चयनित

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, 1832 पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें कितने उम्मीदवार हुए चयनित

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 1832 पदों के लिए चार हजार से ज्यादा उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया था. आयोग ने 45 दिनों में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर एक महीने के भीतर मुख्य परिणाम घोषित किया. कुल 1649 पदों का रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें 1220 उम्मीदवार चयनित हुए हैं और 186 को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
MP निकाय चुनाव के लिए BJP की नई तैयारी, 60+ दिग्गज नेताओं की टिकट पर संकट

MP निकाय चुनाव के लिए BJP की नई तैयारी, 60+ दिग्गज नेताओं की टिकट पर संकट

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के 2027 नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. पार्टी इस बार पुराने चेहरों की बजाय युवा और सक्रिय नेताओं को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है. 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले और लगातार तीन बार पार्षद रह चुके नेताओं को टिकट मिलने की संभावना कम बताई जा रही है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
Ladli Behna Yojana 36th Kist: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं की बल्ले-बल्ले

Ladli Behna Yojana 36th Kist: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं की बल्ले-बल्ले

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी गांव से सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
जनगणना के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे रहे सतर्क, जान लें पूरा प्रोसेस

जनगणना के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे रहे सतर्क, जान लें पूरा प्रोसेस

देशभर में जनगणना प्रक्रिया शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. ठग खुद को जनगणना अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी लिंक, OTP और APK फाइल भेज रहे हैं. साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि इन फाइलों को डाउनलोड करने से मोबाइल हैक हो सकता है और बैंकिंग व निजी जानकारी चोरी हो सकती है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
मध्य प्रदेश में सोलर क्रांति, 1.21 लाख घरों में मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने बांटे 847 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में सोलर क्रांति, 1.21 लाख घरों में मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने बांटे 847 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. अब तक राज्य के 1 लाख 21 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 847.13 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. वहीं 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोगों ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आवेदन किया है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
Bhopal Metro Project: हजारों कब्रों से गुजरेगी मेट्रो, प्लान सुन कांप जाएगी रूह

Bhopal Metro Project: हजारों कब्रों से गुजरेगी मेट्रो, प्लान सुन कांप जाएगी रूह

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है. राजधानी के शाही कब्रिस्तान बड़ा बाग के नीचे से प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है. इस मामले में कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-आम्मा ने वक्फ ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. समुदाय का कहना है कि मेट्रो लाइन से हजारों कब्रों के अस्तित्व और संरचना पर खतरा पैदा हो सकता है.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026
मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी जारी है. रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

डॉ आशा शर्मा09 May 2026