Assam Train Accident:- असम में आज एक भयावह हादसा हो गया जिसके चलते कई लोग घायल हुए, यह असम हादसा सुबह के लगभग 6 बजकर 54 मिनट का बताया जा रहा है, खबर के मुताबिक, इस हादसे के चलते यहाँ पर लगभग 5 से 6 ट्रेन के डब्बे पटरी से नीच उतर गए है इस हादसे में लगभग 50 लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस हादसे के बाद यहाँ पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है
इमरजेंसी ब्रेक काम ना करने की बात आई सामने
इस हादसे के दौरान इमरजेंसी ब्रेक काम ना करने की बात सामने आ रही है, हालाँकि यह हादसा बहुत ही भयानक था जिसकी वजह से अभी इस मामले में जाँच की जा रही है, कहा जा रहा है की ड्राईवर इस हादसे से पहले कहते हुए नजर आ रहा था की स्पीड कंट्रोल नहीं हो पा रही है जिसके बाद यह हादसा हो गया असम में हुए इस हादसे के दौरान कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरते हुए 5 डिब्बों के साथ हादसे का शिकार हो गई
हादसे में लगभग 50 यात्री हुए घायल
असम में हुए इस हादसे में लगभग 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए यह हादसा बहुत ही भयानक बताया जा रहा है, इसमें लगभग ट्रेन के 5 से 6 डब्बे पटरी से उतरे है जिसमे कई यात्री गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है यह हादसा आज 11 नवम्बर को सुबह के समय हुआ है लगभग 6 बजकर 54 मिनट पर होने की खबर सामने आई है









