डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता Tecno जल्द ही एक ऐसा कॉन्सेप्ट फोन पेश करने जा रही है, जिसकी स्क्रीन के चारों ओर कोई भी बॉर्डर दिखाई नहीं देगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला 0mm डिस्प्ले बॉर्डर वाला स्मार्टफोन कॉन्सेप्ट होगा। Tecno इस डिवाइस को IFA 2026 टेक इवेंट में दुनिया के सामने पेश करेगी।
स्क्रीन के चारों तरफ नहीं दिखेगा कोई बेजल
Tecno ने अपने नए कॉन्सेप्ट फोन का टीजर जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में स्क्रीन के चारों ओर मौजूद काला बॉर्डर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी डिस्प्ले लगभग किनारों तक फैली हुई दिखाई देगी।
कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि एडवांस इंटरनल स्टैकिंग, नई स्क्रीन पैकेजिंग टेक्नोलॉजी और फोन के अंदर की डिजाइन में बदलाव की मदद से हासिल की गई है।
पंच-होल कैमरा रहेगा, बाकी डिजाइन होगी फुल स्क्रीन
टीजर तस्वीरों में फोन की स्क्रीन चारों किनारों तक फैली हुई नजर आती है। हालांकि, सेल्फी कैमरे के लिए बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है।
फिलहाल कंपनी ने फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी या अन्य हार्डवेयर फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है।
IFA 2026 में होगा लाइव डेमो
Tecno अपने इस कॉन्सेप्ट फोन को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होने वाले IFA 2026 टेक शो में पेश करेगी। यह इवेंट 4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा, जहां दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।
ये खबर भी पढ़ें..







