डेस्क। सैमसंग अपने One UI 9 बीटा प्रोग्राम को पहले के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ा रही है। कंपनी ने अब तक तीन बीटा अपडेट जारी कर दिए हैं और अब माना जा रहा है कि One UI 9 Beta 4 जो कि 30 जून के आखिर तक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Google द्वारा Android 17 का स्थिर वर्जन जारी किए जाने के बाद Samsung को भी अपने नए सॉफ्टवेयर को तेजी से तैयार करने में मदद मिली है। ऐसे में जुलाई में One UI 9 के स्थिर वर्जन के आने की उम्मीद बढ़ गई है।
अब तक तीन बीटा अपडेट जारी कर चुकी है कंपनी
Samsung ने One UI 9 Beta 1 को 13 मई को जारी किया था। इसके बाद 26 मई को Beta 2 और 16 जून को Beta 3 रिलीज किया गया। इसी को देखते हुए माना जा रहा है कि Beta 4 अपडेट 30 जून के आसपास जारी किया जा सकता है। यह अपडेट उन यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने बीटा प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कराया है।
इन देशों में चल रहा है बीटा प्रोग्राम
फिलहाल One UI 9 बीटा प्रोग्राम 6 देशों में मौजूद है। इसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और पोलैंड शामिल हैं। यह अपडेट Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Android 17 की वजह से बढ़ी अपडेट की रफ्तार
गूगल ने Android 17 का स्थिर वर्जन जारी कर दिया है। इसके बाद सैमसंग को ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़े बदलावों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी वजह से कंपनी One UI 9 को तेजी से टेस्ट कर रही है और स्थिर अपडेट को जल्द जारी करने की तैयारी में है।
नए फीचर्स से बेहतर होगी परफॉर्मेंस
Android 17 में Android Runtime (ART) में कई बदलाव किए गए हैं। इससे फोन की स्पीड बेहतर होगी और बैटरी की खपत कम हो सकती है। इसके अलावा फोन का इंटरफेस पहले से ज्यादा स्मूद चलेगा और इस्तेमाल के दौरान रुकावट या लैग की समस्या भी कम हो सकती है।
ये खबर भी पढे़ं..







