फेसबुक अमेरिका में चौथे नंबर पर, पहले पर यूट्यूब

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

फेसबुक अमेरिका में चौथे नंबर पर, पहले पर यूट्यूब

फेसबुक ने दुनियाभर में भले ही अपना परचम लहरा रखा है, लेकिन खुद अपने जन्मस्थान में इसे अपने प्रतिस्पर्द्धियों की तुलना में संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की तारीख में अमेरिकी किशोरों के बीच यूट्यूब, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट कहीं ज्यादा लोकप्रिय मंच बने हुए हैं। एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, इन सबसे पीछे फेसबुक चौथे नंबर पर चल रहा है। पेव रिसर्च सेंटर द्वारा इसी साल सात मार्च से 10 अप्रैल के बीच यह सर्वेक्षण किया गया है।

इसमें कहा गया है कि 13 से 17 साल के किशोरों में फेसबुक बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। लगभग 51 फीसद किशोर ही इसका इस्तेमाल करते हैं। एक खास बात यह भी है कि निम्न आय वर्ग के किशोरों का रुझान फेसबुक की ओर ज्यादा है। दूसरी तरफ उच्च आर्य वर्ग के किशोर अन्य सोशल माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं।

इस सर्वेक्षण से यह भी पता चलता है कि तकनीक ने किस तरह किशोरों के जीवन को प्रभावित किया है। सबसे ध्यान देने की बात है कि स्मार्टफोन रखना उनमें एक अनिवार्य शगल बनता जा रहा है। 95 फीसद किशोरों का कहना है कि उनके पास स्मार्टफोन है। इनमें 43 फीसद किशोर लगभग हमेशा ऑनलाइन रहते हैं।

सर्वेक्षण का कहना है कि सोशल मीडिया का जीवन पर पड़ने वाले असर को लेकर किशोरों में आम राय नहीं है। 31 फीसद किशोरों का कहना है कि इसका असर जीवन पर सकारात्मक पड़ता है। दूसरी तरफ 24 फीसद का मानना है कि यह जीवन पर नकारात्मक असर डाल रहा है। हालांकि, 45 फीसद किशोर मानते हैं कि इसका असर न तो सकारात्मक है और न ही नकारात्मक।

किशोरियों में स्नैपचैट लोकप्रिय

13 से 17 साल की किशोरियों में स्नैपचैट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। उनका कहना है कि वे अक्सर इसका इस्तेमाल करती हैं। दूसरी तरफ किशोरों में सबसे ज्यादा यूट्यूब लोकप्रिय है।

बहुत पीछे है फेसबुक

यूट्यूब - 85 फीसद

इंस्टाग्राम - 72 फीसद

स्नैपचैट - 69 फीसद

फेसबुक - 51 फीसद

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

फेसबुक अमेरिका में चौथे नंबर पर, पहले पर यूट्यूब | Khabar Digital | Khabar Digital