डेस्क: टेक कंपनी Dell ने अपने नए XPS 13 लैपटॉप को पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे हल्का और पतला XPS मॉडल है। इसे खास तौर पर छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी इसे प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ किफायती विकल्प के रूप में पेश कर रही है।
हल्का डिजाइन और प्रीमियम लुक बना खास
Dell XPS 13 को एल्यूमिनियम बॉडी के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई केवल 12.7 मिमी रखी गई है, जबकि इसका वजन लगभग 1 किलोग्राम बताया गया है। कंपनी इसे Sky और Storm कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें ड्यूल-फैन थर्मल सिस्टम भी दिया गया है।

2.5K डिस्प्ले के साथ मिलेगा बेहतर विजुअल अनुभव
लैपटॉप में 13 इंच का 2.5K टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 30Hz से 120Hz तक का वैरिएबल रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रीन अनुभव और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा।

RAM, स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स
Dell ने XPS 13 में 32GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का विकल्प दिया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बैकलिट कीबोर्ड, Intel Wi-Fi 7, Windows Hello सपोर्ट, क्वाड स्पीकर्स और USB Type-C पोर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं।
MacBook को टक्कर देने की तैयारी
कंपनी का दावा है कि नया XPS 13 कुछ मामलों में Apple के लैपटॉप्स के मुकाबले हल्का है और यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले भी उपलब्ध कराता है। Dell के मुताबिक, इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

प्रोसेसर और उपलब्धता
नया Dell XPS 13 जल्द ही Intel Core Series 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Intel Core Ultra Series 3 और Storm कलर वेरिएंट को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह डिवाइस छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के बीच लोकप्रिय हो सकता है।
ये भी खबर पढ़ें..







