'क्रिएट इन इंडिया' गेमिंग चैलेंज: विंज़ो और IEIC ने भारतीय गेमिंग को दिलाई ग्लोबल उड़ान, चुने गए 20 बेस्ट इनोवेटर्स

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

'क्रिएट इन इंडिया' गेमिंग चैलेंज: विंज़ो और IEIC ने भारतीय गेमिंग को दिलाई ग्लोबल उड़ान, चुने गए 20 बेस्ट इनोवेटर्स

मुंबई: भारत के घरेलू गेमिंग टैलेंट को दुनिया के सामने लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, विंज़ो और इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल (IEIC) ने 'क्रिएट इन इंडिया' पहल के तहत आयोजित भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम (BTTP) के 20 विजेताओं की घोषणा की। यह पहल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नेतृत्व में वर्ल्ड एंटरटेनमेंट समिट 'वेव्स 2025' का हिस्सा है, जो 1 मई से मुंबई में शुरू हुई है।

यह इनोवेटिव प्लेटफॉर्म भारत में तैयार हो रहे गेमिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) को निर्यात योग्य बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। BTTP के जरिए देशभर से चुने गए गेम क्रिएटर्स को न सिर्फ इंडस्ट्री के लीडर्स से मार्गदर्शन मिला, बल्कि उन्हें वैश्विक मंचों जैसे GDC सैन फ्रांसिस्को, Gamescom जर्मनी, और अब वेव्स में अपने प्रोजेक्ट्स पेश करने का मौका भी मिला।

भारतीय क्रिएटर्स ने दिखाया दम

चुने गए 20 में से कुछ इनोवेटर्स ने भारत की संस्कृति को आधुनिक गेमिंग में ढाला है।

  • ब्रह्मण स्टूडियोज़ का 'AUM – The Game' जीवन, कर्म और दर्शन को अद्भुत गेमप्ले के साथ जोड़ता है।
  • हैदराबाद के फिफ्थ ओशीन स्टूडियोज़ ने 'Ilavatha: Battle Arenas' में देवताओं और असुरों के महायुद्ध को नए अंदाज़ में पेश किया है।

ये गेम्स सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि इंडिया फॉर द वर्ल्ड विज़न के तहत तैयार किए गए निर्यातक IP हैं।

गेमिंग में भारत की ग्रोथ संभावनाएं

ग्लोबल गेमिंग इंडस्ट्री जहां $300 बिलियन डॉलर के पार जा चुकी है, वहीं भारत का गेमिंग सेक्टर भी $3.7 बिलियन के आंकड़े पर तेज़ी से बढ़ रहा है। BTTP के ज़रिए सरकार और इंडस्ट्री मिलकर भारत के गेमिंग IP को न केवल लोकल लेवल पर आगे बढ़ा रही है, बल्कि उसे वैश्विक बाज़ारों में प्रतिस्पर्धी बना रही है।

IEIC और विंज़ो ने इस मंच पर गेमिंग में हेल्थकेयर, AR/VR और AI जैसी आधुनिक तकनीकों का भी समावेश किया है। Exfinito Biodesigns द्वारा विकसित 'Memo' और 'Relive' जैसे प्रोजेक्ट्स हेल्थ और डिजिटल थेरेपी के लिए गेमिंग को नए दिशा में ले जा रहे हैं।

'मेड इन इंडिया' गेम्स के निर्यात पर फोकस

BTTP और Create in India पहल का मुख्य उद्देश्य भारत को गेमिंग कंटेंट एक्सपोर्टर बनाना है। इस बात को विंज़ो के को-फाउंडर पवन नंदा ने दोहराते हुए कहा, "हमारी संस्कृति, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव टैलेंट मिलकर भारत को गेमिंग की दुनिया में बड़ा खिलाड़ी बना सकते हैं।"

प्रशांत प्रकाश, एक्सेल पार्टनर्स के पार्टनर और BTTP के जूरी सदस्य ने कहा, "भारत का गेमिंग सिस्टम जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, वह दर्शाता है कि आने वाले दशक में भारत इस इंडस्ट्री में $50-60 बिलियन का मार्केट बना सकता है। BTTP जैसे प्रोग्राम इस दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी