अगर आपका Twitter अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें?

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अगर आपका Twitter अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें?

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर सोमवार रात उस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा गई। साथ ही पाकिस्तान के समर्थन में कुछ बातें भी लिखी गईं। हालांकि चंद घंटों बाद ही अकाउंट रिकवर कर लिया गया, लेकिन इस तरह की हैकिंग का खतरा सभी पर मंडरा रहा है। यहां हम बताएंगे कि अपने ट्विटर अकाउंट को कैसे सुरक्षित रखा जाए और यदि किसी ने हैक कर लिया है तो क्या करें?

3 तरीकों से पहचानें कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं हो गया

1. यदि आपने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉगिन किया है, लेकिन वहां कुछ अजीब हरकत नजर आ रही है, तो समझिए किसी ने अकाउंट हैक कर लिया है। अकाउंट पर आपको ऐसी एक्टिविटी नजर आएगी, जो आपके द्वारा नहीं की गई है। जैसे - कुछ ऐसे डायरेक्ट मैजेस हो सकते हैं जो आपने भेजे ही नहीं, या ऐसे लोगों को फॉलो कर लेना, जिन्हें आप जानते नहीं हैं, या आपके खाते से स्पैम मैसेज भेजा जाना। यदि आपको अपने अकाउंट पर ऐसा कुछ आभास होता है तो अपने अकाउंट ही हिस्ट्री चैक करें।

2. हैकिंग का सबसे बड़ी पहचान होती है कि यूजर अपने अकाउंट पर लॉगिन नहीं कर पाता है। इसका पीछे कारण यह होता है कि हैकर खाते की जरूरी जानकारी बदल देता है, जैसे - यूजरनेम, पासवर्ड, कॉन्टेक्स ईमेल एड्रेस, प्रोफाइल इन्फ्रोमेशन आदि। ऐसी स्थिति में यूजर को अपने ईमेल पर जरूर नजर रखना चाहिए, क्योंकि अकाउंट में जब भी ऐसा कोई बदलाव होता है, ट्विटर यूजर के आधिकारिक ईमेल पर मैसेज जरूर भेजता है।

3. गूगल और फेसबुक की तरह अब ट्विटर पर भी यूजर यह देख सकता है कि किन-किन डिवाइस या ऐप्स पर उसका अकाउंट लॉगिन है। यदि किन्हीं संदिग्ध डिवाइसेस या ऐप्स पर लॉगिन नजर आता है तो समझिए कोई खाते को हैक करने की कोशिश कर रहा है।

ट्विटर अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें

यदि यूजर ने किसी थर्ड पार्टी साइट या एप्लिकेशन के साथ पासवर्ड शेयर किया है तो हैकिंग की आशंका प्रबल है। ध्यान रखें, ट्विटर कभी भी आपको ईमेल कर पासवर्ड बदलने के लिए नहीं कहता है। इसलिए हैकिंग की जरा भी आशंका हो तो सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें।

यदि पासवर्ड नहीं बदल पा रहे हैं तो ट्विटर सपोर्ट से संपर्क करें और अपने ईमेल पर पासवर्ड चेंज की लिंक भेजने को कहें। यदि अकाउंट प्रोफाइल में जाकर आपका ईमेल बदल दिया गया है तो भी ट्विटर सपोर्ट से मदद ली जा सकती है। उन्हें बताया जा सकता है कि आपका अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके लिए ट्विटर यूजर से उसके अकाउंट का नाम, ओरिजिनल ईमेल एड्रेस और आखिरी बार जब आपने अकाउंट एक्सेस किया था, तब की जानकारी मांगेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी