भोपाल: दूषित पानी से हुई मौतों पर सरकार को घेरने सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस, इंदौर से शुरू होगी न्याय यात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल: दूषित पानी से हुई मौतों पर सरकार को घेरने सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस, इंदौर से शुरू होगी न्याय यात्रा

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मासूमों की मौतों को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस 28 जनवरी से इंदौर से प्रदेश स्तरीय जन अधिकार न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। यात्रा का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना और सरकार की जवाबदेही तय करना है।

सत्याग्रह के बाद अब सड़कों पर संघर्ष

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 9 से 16 जनवरी तक पलासिया चौराहे पर 7 दिवसीय सत्याग्रह किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारों पर चलते हुए अब जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।

मंत्री के इस्तीफे की मांग

यश घनघोरिया ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में मंत्री द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग और घटना को हल्के में लेना कई मौतों का कारण बना। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

28 मौतों पर जवाबदेही तय हो

घनघोरिया ने कहा कि भागीरथपुरा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन न तो दोषियों पर कार्रवाई हुई और न ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिला। जन अधिकार न्याय यात्रा के माध्यम से सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

9 दिवसीय पदयात्रा का कार्यक्रम

युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि 28 जनवरी सुबह 10 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू होगी। 9 दिनों तक प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पदयात्रा कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता को जागरूक किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=yZUDvectp10

9 दिवसीय पदयात्रा का कार्यक्रम

युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि 28 जनवरी सुबह 10 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू होगी। 9 दिनों तक प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पदयात्रा कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता को जागरूक किया जाएगा।

युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बर्खास्त किया जाए

मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा मिले

पूरे मामले की हाईकोर्ट निगरानी में न्यायिक जांच हो

प्रदेशभर की नगर निकायों में भ्रष्टाचार की गहन जांच की जाए

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bank-employees-strike-ujjain-five-day-work-week-demand/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भोपाल: दूषित पानी से हुई मौतों पर सरकार को घेरने सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस, इंदौर से शुरू होगी न्याय यात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital