बंडोल/ बंडोल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बंडोल पुलिस थाना के पास की बताई जा रही है।
युवक का अपनी पत्नी और सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान युवक को चाकू लग गया। घायल युवक ने अपनी पत्नी और सास पर हमला करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट लकी राय मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
बंडोल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







