फूफा ने की महिला की हत्या; 7 साल के बच्चे ने खोला राज.. सोहागी पुलिस ने किया खुलासा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

फूफा ने की महिला की हत्या; 7 साल के बच्चे ने खोला राज.. सोहागी पुलिस ने किया खुलासा

त्योंथर रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत चौरा गांव में 17 सितम्बर की रात एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शुरू हुई तहकीकात के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला पैसे के लेन देन से जुड़ा हुआ है जिसके चलते महिला को मौत के घाट उतारा गया।

यह भी पढ़ें - पीक-ऑवर्स में 440 मेगावॉट की सप्लाई होगी सुनिश्चित - Khabar Digital

घटना 17 सितम्बर की है, चौरा गांव में रहने वाली मृतक महिला हमीदु निशा अपने 7 साल के बच्चे के साथ घर पर अकेली थी पति ट्रक चलाने का काम करता था जो कि बाहर था, घटना दिनांक की रात रिश्ते का फूफा अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मुर्गा दारू पार्टी करने के बाद महिला से विवाद करने लगा, दरअसल आरोपी फूफा ने महिला के पति को करीब एक लाख रुपए उधार दिए थे जिसको वापस करने की मांग वह कर रहा था इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा तब गुस्से में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- MP में 500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now - Khabar Digital

इस दौरान विवाद शुरू होने पर बच्चे को घर से बाहर कर दिया गया था घटना के बाद बच्चा घर के अंदर आया और अंजान मासूम मां के शव के पास ही सो गया। सुबह उठकर जब बाहर आया तो परिवार के अन्य लोगों ने उसकी मां के बारे में पूछा जिस पर उसने सोने की बात कही जिस पर संदेह होने पर जब परिजनों ने घर के अंदर आ कर महिला को देखा तो उसके मौत की जानकारी हुई। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बच्चे के बयान के आधार पर आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी फूफा और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी फरार है।

यह भी पढ़ें - सड़क पर बैठे जानवरों को बचाने के चक्कर में दो परिवारों के बुझे चिराग – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

फूफा ने की महिला की हत्या; 7 साल के बच्चे ने खोला राज.. सोहागी पुलिस ने किया खुलासा | Khabar Digital | Khabar Digital