परिजनों ने लगाया था गैंगरेप का आरोप, पीड़िता बोली- आरोपी ने अकेले दिया वारदात को अंजाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

परिजनों ने लगाया था गैंगरेप का आरोप, पीड़िता बोली- आरोपी ने अकेले दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। जिले के मंगलवारा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम बेहद खौफनाक रहा। एक महिला को उसके इंस्टा फ्रेंड ने न केवल ब्लैकमेल किया, बल्कि बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

​अस्पताल से लौटते वक्त बिछाया जाल

​टीला जमालपुर निवासी 29 वर्षीय महिला शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार का हाल जानकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का फोन आया। हारिस ने महिला पर मिलने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से महिला मनोहर डेयरी के पीछे उससे मिलने पहुंच गई।

​पति की हत्या की धमकी और दुष्कर्म

​आरोपी हारिस ने वहां पहुंचते ही महिला को डराना शुरू कर दिया। उसने महिला के पति की हत्या की धमकी दी और पीड़िता को उसी के दोपहिया वाहन पर जबरन बैठाकर हमीदिया रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां आरोपी ने महिला को करीब दो-तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान परिजन लगातार महिला को फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2:30 बजे जब वह घर पहुंची, तब परिजनों को आपबीती सुनाई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/police-cyber-awareness-cyclothon-report/

​गैंगरेप का दावा और पुलिस की कार्रवाई

​शुरुआत में गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर गैंगरेप का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि चार युवकों ने कार से अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों में महिला ने गैंगरेप की बात से इनकार किया और बताया कि आरोपी हारिस अकेला ही था। मामला मंगलवारा थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

​आरोपी की तलाश जारी

​मंगलवारा टीआई अजय सोनी के अनुसार, आरोपी हारिस खान डीआईजी बंगला इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=wWVArMHNgMk
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

परिजनों ने लगाया था गैंगरेप का आरोप, पीड़िता बोली- आरोपी ने अकेले दिया वारदात को अंजाम | Khabar Digital | Khabar Digital