जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, निर्माणाधीन इमारत से महिला ने लगाई छलांग तीन मंजिला भवन से गिरने के बाद हालत नाजुक, पहचान का प्रयास जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, निर्माणाधीन इमारत से महिला ने लगाई छलांग तीन मंजिला भवन से गिरने के बाद हालत नाजुक, पहचान का प्रयास जारी

खबर डिजिटल कटनी-- जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन की छत पर पहुंच गई और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा दी। महिला के गिरते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।छत पर महिला को देख मची अफरा-तफरीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन की छत पर महिला के खड़े होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लोग नीचे से उसे शांत रहने और छत से नीचे नहीं कूदने की आवाज लगाते रहे। कुछ लोग उसे बचाने के लिए भवन की ओर भी दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई महिला तक पहुंच पाता, उसने नीचे छलांग लगा दी।गंभीर हालत में कराया गया भर्तीऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। महिला अस्पताल परिसर में कब पहुंची और निर्माणाधीन भवन की छत तक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। महिला की पहचान होने और उसके बयान सामने आने के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, निर्माणाधीन इमारत से महिला ने लगाई छलांग तीन मंजिला भवन से गिरने के बाद हालत नाजुक, पहचान का प्रयास जारी | Khabar Digital | Khabar Digital