Weather Condition: मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी का सितम… कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Weather Condition: मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी का सितम… कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बर्फीली हवाओं के चलते लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंदसौर में 4.6, कल्याणपुर 4.9, शाजापुर 5.4, रीवा 5.5, शिवपुरी और खजुराहो 6, नौगांव व दतिया 6.2, उमरिया 6.5, ग्वालियर 6.8, भोपाल 7, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ठंड के साथ कोहरे का असर
ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। राजधानी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान में लगातार गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों को अलाव का सहारा लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी