Kisan Samman Nidhi: किसानों के खातों में इस दिन आएगी 14वीं और 15वीं किस्त?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kisan Samman Nidhi: किसानों के खातों में इस दिन आएगी 14वीं और 15वीं किस्त?

Kisan Samman Nidhi: मध्य प्रदेश के ग्रामीण अंचल और किसान परिवारों के बीच इन दिनों एक ही सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है कि क्या सूबे की सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है? दरअसल, पिछले करीब 9 महीनों से इस योजना की राशि न आने से किसानों का धैर्य अब पूरी तरह जवाब देने लगा है। खातों में पैसा ट्रांसफर न होने की वजह से अब गांवों में अफवाह फैलने लगी है कि कहीं यह योजना हमेशा के लिए बंद तो नहीं कर दी गई है। आइए आपको बताते है योजना की जमीनी हकीकत क्या है?

टकटकी लगाए बैठे 82 लाख किसान

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के लगभग 82 लाख पंजीकृत किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त का भुगतान अगस्त 2025 में किया गया था। इसके बाद से ही किसान अगली यानी 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर हर 4 महीने के अंतराल पर आने वाली यह किस्त पिछले 9 महीनों से नहीं आई है। किस्त में हो रही इस देरी पर फिलहाल राज्य सरकार या कृषि विभाग के आला अधिकारियों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे किसानों में भ्रम और बढ़ गया है।

कैसे मिलती है 6,000 की मदद?

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश सरकार इस योजना को संचालित करती है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को प्रति वर्ष कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में 2000—2000 रुपये की तीन किश्तों में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है।

क्या एक साथ आएंगे 4 हजार रुपये?

किस्त में हो रहे इस लंबे इंतजार को देखते हुए अब राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि लगातार हो रही देरी की भरपाई करने के लिए सरकार किसानों को एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है। संभावना है कि सरकार 14वीं और 15वीं किस्त का पैसा एक साथ मिलाकर कर दे। अगर ऐसा होता है, तो सूबे के 82 लाख किसानों के बैंक खातों में एक साथ 4000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

कब खत्म होगा इंतजार?

कृषि विभाग के सूत्रों की मानें तो योजना पूरी तरह चालू है और इसे बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। बजटीय आवंटन और तकनीकी री-वेरिफिकेशन के कारण यह समय लगा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की यह रुकी हुई राशि मई के आखिरी सप्ताह या जून 2026 के शुरूआत में कभी भी सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जा सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Kisan Samman Nidhi: किसानों के खातों में इस दिन आएगी 14वीं और 15वीं किस्त? | Khabar Digital | Khabar Digital