MP Sarpanch Salary: पंजाब के बाद MP के सरपंचों को मिलेंगे 10 हजार रूपए महीना?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Sarpanch Salary: पंजाब के बाद MP के सरपंचों को मिलेंगे 10 हजार रूपए महीना?

MP News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सरपंचों का मासिक मानदेय बढ़ाकर सीधे 10 हजार रुपये किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के ग्रामीण सरपंचों में भी बड़ी आस जगी थी। सूबे के 23 हजार से अधिक सरपंचों को उम्मीद थी कि मोहन यादव सरकार भी उनका मानदेय बढ़ाएगी। हालांकि, मध्य प्रदेश विधानसभा से आए जवाब ने सरपंचों की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की पंचायतों को संभालने वाले सरपंचों को प्रतिमाह केवल 4,250 रुपये का मानदेय दिया जाता है, जिसे बढ़ाने से सरकार ने साफ तौर पर इनकार कर दिया है।

विपक्ष की 15 हजार की मांग

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने पंचायत विभाग से बड़ी मांग की है। उन्होंने दलील दी कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में मात्र 4250 रुपये में कोई भी सरपंच या वार्ड पंच अपने परिवार की आजीविका नहीं चला सकता। उन्होंने इसे बढ़ाकर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई थी।

पंचायत मंत्री का जवाब

कांग्रेस विधायक की मांग पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि सरपंच और पंच का चुनाव कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से समाज सेवा के उद्देश्य से लड़ता है, न कि अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए। जिसके बाद से प्रदेश भर के सरपंच संगठनों में असंतोष देखा जा रहा है। पंचायत मंत्री ने लिखित तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार के पास मानदेय वृद्धि को लेकर कोई भी नया प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

सरपंचों का तर्क

दूसरी ओर, ग्राम सरपंचों का कहना है कि पंचायत स्तर पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जिम्मेदारी, बैठकों में भागीदारी और जनता की चौबीस घंटे की समस्याओं का निराकरण करने में उनकी कमान सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में वर्तमान मानदेय उनके साथ बड़ा मजाक है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Sarpanch Salary: पंजाब के बाद MP के सरपंचों को मिलेंगे 10 हजार रूपए महीना? | Khabar Digital | Khabar Digital