Datia By Election: शिवसेना के टिकट पर दतिया का उपचुनाव लड़ेंगे नरोत्तम मिश्रा?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Datia By Election: शिवसेना के टिकट पर दतिया का उपचुनाव लड़ेंगे नरोत्तम मिश्रा?

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां दतिया में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफे देकर सड़कों पर उतरे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने नरोत्तम मिश्रा पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने नरोत्तम मिश्रा को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दे दिया है।

मशाल थामने का न्योता

शिवसेना के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए नरोत्तम मिश्रा को यह बड़ा राजनीतिक ऑफर दिया है। शिवसेना की ओर से कहा गया है कि यदि डॉ. मिश्रा तैयार होते हैं, तो पार्टी उन्हें दतिया उपचुनाव के लिए शिवसेना के आधिकारिक चुनाव चिन्ह मशाल पर मैदान में उतारने को पूरी तरह तैयार है। राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने दावा किया कि यदि नरोत्तम मिश्रा यह ऑफर स्वीकार करते हैं, तो उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे सहित पार्टी के सभी राष्ट्रीय नेता खुद मध्य प्रदेश आएंगे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस सनसनीखेज ऑफर को लेकर शिवसेना के राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मध्य प्रदेश शिवसेना आईटी सेल के प्रमुख नाहरसिंह सिसोदिया का एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो के जरिए मध्य प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और दतिया में भाजपा के अंदर मचे घमासान का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव की आधिकारिक जानकारी दी गई है।

सियासी गलियारों में चर्चा

बीजेपी के कद्दावर नेता को शिवसेना द्वारा दिए गए इस ऑफर ने मध्य प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। हालांकि, अभी तक इस ऑफर पर नरोत्तम मिश्रा या उनके समर्थकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी