Jhabua News: माही बांध का जलस्तर पूर्ण क्षमता के करीब, सुरक्षा के मद्देनज़र खोला गया एक गेट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: माही बांध का जलस्तर पूर्ण क्षमता के करीब, सुरक्षा के मद्देनज़र खोला गया एक गेट

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/माही मुख्य बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार वर्षा और पानी की बढ़ती आवक के कारण बांध का जलस्तर अपने पूर्ण स्तर 451.50 मीटर के करीब पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सोमवार शाम 7:15 बजे जल संसाधन विभाग द्वारा बांध का एक गेट 0.50 मीटर तक खोला गया है। इसके माध्यम से लगभग 62.80 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक 01 झाबुआ ने बताया कि बांध में लगातार पानी की आमद बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बांध के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है।

विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि माही नदी और उसके तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। विशेषकर पशुपालकों, किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने तथा नदी किनारे कोई गतिविधि न करने की सलाह दी गई है।

बांध क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जल निकासी की मात्रा में समायोजन किया जा सकता है। विभाग ने कहा है कि यह कदम बांध की सुरक्षा और नीचे के क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए उठाया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Jhabua News: माही बांध का जलस्तर पूर्ण क्षमता के करीब, सुरक्षा के मद्देनज़र खोला गया एक गेट | Khabar Digital | Khabar Digital