भोपाल में गिद्ध जागरूकता दिवस पर पक्षी भ्रमण और जागरूकता कार्यक्रम, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में गिद्ध जागरूकता दिवस पर पक्षी भ्रमण और जागरूकता कार्यक्रम, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में भोपाल बर्ड्स एवं वन विहार प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में पक्षी भ्रमण और गिद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों को गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक परिवेश में पक्षी अवलोकन किया तथा विभिन्न पक्षी प्रजातियों के व्यवहार एवं उनके आवास के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों को गिद्धों की पहचान, उनकी जीवनशैली, भोजन, आवास तथा पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञ डॉ. संगीता राजगीर द्वारा बताया गया कि गिद्ध प्रकृति के महत्वपूर्ण सफाईकर्मी हैं। वे मृत पशुओं के अवशेषों को शीघ्रता से समाप्त कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस प्रकार गिद्ध बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सहायक संचालक डॉ. रूही हक ने गिद्धों के सामने मौजूद संरक्षण संबंधी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी तथा उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण, सुरक्षित भोजन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

भोपाल बर्ड्स के मो. खालिक द्वारा बताया गया कि गिद्धों का संरक्षण केवल एक पक्षी प्रजाति का संरक्षण नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ पर्यावरण और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण से जुड़ा विषय है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अन्य प्रतियोगिता के रूप में प्रातः 9.00 बजे से 5.30 बजे तक वन विहार भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए ऑन-स्पॉट क्विज/स्नैक एंड लेजर गेम प्रदर्शन का आयोजन बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के डॉ. हेमंत बाजपेयी तथा श्री संजय एवं उनकी टीम द्वारा स्नैक पार्क में किया जाएगा, जिसमें लगभग 150 प्रतिभागिओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागिओं को सहायक संचालक वन विहार डॉ. रूही हक द्वारा पुरस्कृत किया गया। वन विहार प्रबंधन द्वारा आमजन एवं पर्यटकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य गिद्धों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इनके पारिस्थितिक महत्व को आमजन तक पहुंचाना है।

06 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम

प्रातः 9.00 बजे से 10.30 बजे तक वन विहार की वीथिका में स्टोन पेंटिंग गतिविधि आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही इसी अवधि में वुडन टाइल पेंटिंग भी आयोजित होगी। प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन वन विहार की वीथिका में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रचनात्मक माध्यम से वन्यजीव एवं गिद्ध संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। दोपहर 1200 बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोपहर 1.00 बजे से 5.30 बजे तक वन विहार भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिये स्नैक पार्क में पुनः ऑन-स्पॉट क्विज/ स्नैक एंड लेजर गेम प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

भोपाल में गिद्ध जागरूकता दिवस पर पक्षी भ्रमण और जागरूकता कार्यक्रम, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा | Khabar Digital | Khabar Digital