उमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकाली वाहन रैली, बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

उमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकाली वाहन रैली, बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता

खबर डिजिटल/ अंकित झारिया/ उमरियापान:- विश्व हिन्दू परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उमरियापान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगल भवन में एकत्र होकर परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य और अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की दरबार सहित पूजन और भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यकर्ताओं को कृष्ण कृपा धाम संत निकुंज भेड़ा के संत ब्रम्हानंद दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्र ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना, सेवा कार्य करना और हिंदू समाज को संगठित करना ही परिषद का मुख्य ध्येय है। इसके पश्चात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उमरियापान मंगल भवन से बम्हनी और पचपेढ़ी तक वाहन रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाएं। इस मौके पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल,भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

उमरियापान में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकाली वाहन रैली, बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता | Khabar Digital | Khabar Digital