विंध्य क्षेत्र के लिए रेल यात्रा अधिक सुगम बनाएंगे की मांग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विंध्य क्षेत्र के लिए रेल यात्रा अधिक सुगम बनाएंगे की मांग

भोपाल/ खबर डिजिटल/ विंध्य एकता परिषद मध्यप्रदेश ने सोमवार को भोपाल में प्रेस वार्ता कर संगठन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। परिषद की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वंदना द्विवेदी ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाना, उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और बघेली संस्कृति को बढ़ावा देना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

वंदना द्विवेदी ने बताया कि परिषद द्वारा हर साल विंध्य एकता परिषद का वार्षिक सम्मेलन, विंध्य महोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह, होली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के जरिए बघेली बोली, लोककलाओं और परंपराओं को नई पहचान दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिषद की पहल पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी ने अपनी विधायक निधि से एक एम्बुलेंस प्रदान की है, जो विंध्य क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगातार सक्रिय रहेगी।

वंदना द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के सहयोग से भोपाल–रीवा (22145/22146) द्विसाप्ताहिक ट्रेन शुरू की गई है। अब परिषद इसकी मांग कर रही है कि यह ट्रेन सप्ताह में सातों दिन चले।

उन्होंने बताया कि परिषद भोपाल में विंध्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सस्ती दरों पर भूखंड और मकान उपलब्ध कराने हेतु भोपाल विकास प्राधिकरण से भूमि आवंटन की मांग कर रही है। साथ ही, परिषद के कार्यालय भवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभागार निर्माण की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। वंदना द्विवेदी ने कहा कि विंध्य एकता परिषद सिर्फ संगठन नहीं, यह विंध्य क्षेत्र की अस्मिता, संस्कृति और एकता की प्रतीक है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विंध्य क्षेत्र के लिए रेल यात्रा अधिक सुगम बनाएंगे की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital