Alirajpur News: सिस्टम ने बनाया लाचार… बीमार बुजुर्ग को झोली में टांगकर ले जाने को मजबूर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: सिस्टम ने बनाया लाचार… बीमार बुजुर्ग को झोली में टांगकर ले जाने को मजबूर

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ बरझर के सामलाकुण्ड स्थित काचला फलिया में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को एक बीमार बुजुर्ग महिला को झोली में डालकर अस्पताल ले जाना पड़ा। रूपली (62) पति वेसता मावी का तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें इस तरह मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण किस तरह बीमार महिला को एक कपड़े की झोली में डालकर पैदल पहाड़ी रास्ते से ले जा रहे हैं। बस्ती तक कोई आवाजाही लायक सड़क नहीं होने के कारण परिजनों को हर बार बीमार व्यक्ति को इसी तरह मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जहां से उन्हें वाहन की ओर से अस्पताल पहुंचाया जाता है।

गुजरात सीमा से सटी बस्ती, बरसात में आवाजाही बनी मुसीबत
काचला फलिया की यह बस्ती बरझर से गांगेड़ी गुजरात को जोड़ने वाले पक्के सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर अंदर स्थित है। इस फलिया तक वाहनों के आने-जाने के लिए कोई सड़क नहीं बनी है। ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करना पड़ता है। जिसके कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kalash-vijayvargiya-claims-tajmahal-was-originally-temple/

भारी समस्याओं से घिरा इलाका
सामलाकुण्ड के काचला फलिया में करीब 12 से 15 मकानों की बस्ती है। यह क्षेत्र गुजरात सीमा से सटा हुआ है। ग्रामीणों को अपने व्यापार और अन्य कार्यों के लिए बरझर गांव आना पड़ता है। बरसात के मौसम में अस्पताल या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सड़क निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि कम से कम एक कच्ची सड़क बन जाए, तो वाहन उनके घरों तक पहुंच सकेंगे और उन्हें ऐसी आपात स्थितियों में परेशानी नहीं होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/illegal-hoardings-pose-threat-in-chhindwara/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Alirajpur News: सिस्टम ने बनाया लाचार… बीमार बुजुर्ग को झोली में टांगकर ले जाने को मजबूर | Khabar Digital | Khabar Digital