विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ने खींचा देश का ध्यान, जानिए क्यों है ये इतनी खास, CM मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट छाया

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ने खींचा देश का ध्यान, जानिए क्यों है ये इतनी खास, CM मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट छाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर तैयार की गई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है. इस अनोखी घड़ी ने आम लोगों से लेकर देश के शीर्ष नेतृत्व तक का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित इस वैदिक घड़ी को देखा और इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली. उज्जैन की महाकाल नगरी से शुरू हुई इस घड़ी की यात्रा अब देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंच रही है. इसकी खास बात यह है कि यह केवल समय बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सूर्योदय, शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और पंचांग से जुड़ी जानकारी भी मिलती है. यही विशेषताएं इसे पारंपरिक घड़ियों से अलग बनाती हैं.

पीएम मोदी ने की ये तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने घड़ी को करीब से देखा और इसकी कार्यप्रणाली को समझने में विशेष रुचि दिखाई. यह घड़ी हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित की गई है. इसे इसी महीने 3 तारीख को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया था, जिसके अगले ही दिन इसे मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया.

घड़ी के बारे में

काशी से पहले यह घड़ी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी स्थापित की जा चुकी है. इसका आधार भारत की प्राचीन वैदिक कालगणना पद्धति है, जिसे उज्जैन स्थित महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के विद्वानों ने विकसित किया है. इसकी समय गणना का तरीका आधुनिक घड़ियों से अलग है, क्योंकि यह घंटे और मिनट के बजाय एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के चक्र पर आधारित है. इस घड़ी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में उज्जैन में किया था.

ग्रीनविच मीन टाइम पश्चिमी व्यवस्था पर आधारित

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन को वैश्विक समय गणना के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी प्रयासरत हैं. उनका मानना है कि वर्तमान में प्रचलित ग्रीनविच मीन टाइम पश्चिमी व्यवस्था पर आधारित है, जिसमें दिन की शुरुआत आधी रात से मानी जाती है, जबकि भारतीय परंपरा सूर्योदय को आधार मानती है. उज्जैन कर्क रेखा पर स्थित होने के कारण खगोलीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इसे समय निर्धारण के लिए अधिक सटीक स्थान के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ने खींचा देश का ध्यान, जानिए क्यों है ये इतनी खास, CM मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट छाया | Khabar Digital | Khabar Digital