विजयराघवगढ़ में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

विजयराघवगढ़ में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

सबहेड:--

विजयराघवगढ़ में दबिश के बाद हजारों की शराब जब्त, कई गांवों में फैला अवैध कारोबार उजागर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विजयराघवगढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई ने इस काले धंधे की गहराई उजागर कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 8 प्रकरण दर्ज किए गए, जो यह दर्शाता है कि गांव-गांव में अवैध मदिरा का नेटवर्क सक्रिय है।भैंसवाही, जंगलपुरैनी, रजरवारा, गुड़ेहा और खरखरी जैसे ग्रामीण इलाकों में दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। कार्रवाई में 105 पाव प्लेन, 52 पाव मसाला, 18 पाव व्हिस्की और 19 केन बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 18 हजार 540 रुपए बताई जा रही है।हालांकि यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब गांवों तक कैसे पहुंच रही है? क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र कमजोर है या फिर इस धंधे को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है?लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल विभाग ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जब तक इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक इस तरह की कार्रवाई सिर्फ आंकड़ों तक ही सीमित रह सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विजयराघवगढ़ में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार, आबकारी की बड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital