दशकों पुराना इंतज़ार खत्म, विधायक नितेंद्र सिंह की पहल से बनेगी 4 करोड़ की सड़क

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दशकों पुराना इंतज़ार खत्म, विधायक नितेंद्र सिंह की पहल से बनेगी 4 करोड़ की सड़क

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नितेंद्र बृजेन्द्र सिंह राठौर के प्रयासों से जेवरा मौरा-मनेथा मार्ग के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह सड़क न केवल पांच गांवों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के व्यापारिक केंद्र से सीधी कनेक्टिविटी भी स्थापित करेगी। ​व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/after-the-appointment-of-aldermen-appointments-in-corporation-boards-will-soon-be-made/

​क्षेत्र के ग्राम सेकरा, मनियां, गोवा, चौमो और जेवरा मौरा लंबे समय से सड़क के अभाव में पिछड़े हुए थे। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के बावजूद कनेक्टिविटी न होने के कारण यहाँ के ग्रामीण और व्यापारी यूपी के मऊरानीपुर, कटेरा जैसे बाजार से कटे हुए थे।

​विदित हो कि, मऊरानीपुर कृषि उपकरणों, टेक्सटाइल और मंडी व्यापार का लघु केंद्र है। सुगम मार्ग न होने से अभी तक स्थानीय किसानों और व्यापारियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे परिवहन लागत अधिक आती थी। अब इस सड़क के निर्माण से परिवहन लागत में कमी आएगी और व्यापारिक आदान-प्रदान सुगम होगा।​जेवरा मौरा से मनेथा तक पक्की सड़क की मांग पिछले कई दशकों से लंबित थी। विधायक नितेंद्र सिंह की सक्रियता से मिली इस मंजूरी के बाद क्षेत्र के कृषकों व व्यापारियों में हर्ष है। जानकारों का मानना है कि, यह सड़क केवल आवाजाही का जरिया नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिकी के लिए लाइफलाइन साबित होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-nigam-mandal-list-the-list-of-corporation-boards-will-be-released-today/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी