वीडी शर्मा ने उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को दिलाई भाजपा सदस्यता की शपथ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वीडी शर्मा ने उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को दिलाई भाजपा सदस्यता की शपथ

भोपाल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के ‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत मंगलवार को इंदौर के आईडीए सभागार में उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स और अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं व बुद्धिजीवियों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उस विजन का नेतृत्व भारत के युवा, प्रोफेशनल्स, सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स करेंगे। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

देश के आजाद होने के बाद वर्षों तक 3-4 परिवारों ने भारत की राजनीति पर अपना कब्जा जमाए रखा। प्रधानमंत्री देश को जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने उद्यमी व प्रोफेशनल्स राजनीति में आएं। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही भारतीय जनता पार्टी को ताकत देने तथा 2047 के विकसित भारत को दिशा देने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।

विश्व की अर्थव्यवस्था में प्रोफेशनल्स की भूमिका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आप लोगों को भले पता न हो, लेकिन यह सही है कि आप सभी उद्यमियों, प्रोफेशनल्स के संकल्प और कार्य का ही परिणाम है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। वर्ष 1700 के समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत के करीब था, इसके बाद देश के गुलाम होने के बाद हमारी कार्य संस्कृति को बदल दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वीडी शर्मा ने उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को दिलाई भाजपा सदस्यता की शपथ | Khabar Digital | Khabar Digital