वैष्णो देवी हादसा: मंदसौर के 2 लोग लापता, 7 लोग मलबे में दबे

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

वैष्णो देवी हादसा: मंदसौर के 2 लोग लापता, 7 लोग मलबे में दबे

भोपाल/ खबर डिजिटल/ जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भी लोग शामिल हैं। मंदसौर जिले के दो श्रद्धालु अभी भी लापता हैं, जबकि सात लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के भीलखेड़ी से गए श्रद्धालु कटरा मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे में फकीर चंद गुर्जर (50) और रतन बाई गुर्जर (65) की मौत हो गई। वहीं, सोहन भाई (47), देवीलाल (45) और ममता (30) घायल हुए हैं, जिनका इलाज कटरा में जारी है। परमानंद (29) और अर्जुन (28) अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ये श्रद्धालु 23 अगस्त 2025 को पिपलिया स्टेशन से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार की दोपहर अर्धकुमारी के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में ये लोग मलबे की चपेट में आ गए।

पिछले दो दिनों से बारिश और बाढ़ की तबाही से जम्मू-कश्मीर में मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। इनमें से 34 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस आपदा के बाद कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं और 58 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा—
"श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वैष्णो देवी हादसा: मंदसौर के 2 लोग लापता, 7 लोग मलबे में दबे | Khabar Digital | Khabar Digital