UP Election 2027: योगी या अखिलेश? कौन बनेगा अगला CM, यूपी की जनता ने बता दिया अपना मूड

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

UP Election 2027: योगी या अखिलेश? कौन बनेगा अगला CM, यूपी की जनता ने बता दिया अपना मूड

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन BJP समेत तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सत्तारूढ़ BJP अपने सहयोगी दलों के साथ रणनीति बनाने में लगी है, वहीं समाजवादी पार्टी भी चुनावी मैदान के लिए कमर कस रही है. इसी बीच एक सर्वे में यूपी की जनता के मूड को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

Vote Vibe के State Vibe Survey में लोगों से पूछा गया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद किस नेता को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. सर्वे के नतीजों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे नजर आए.

योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सर्वे के मुताबिक, करीब 43.4 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को अगली बार भी मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई. इन लोगों का कहना है कि उन्हें योगी सरकार का काम पसंद है और वे उन्हें तीसरी बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते देखना चाहते हैं.

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 35.5 फीसदी लोगों का समर्थन मिला. यानी मुख्यमंत्री की पसंद के मामले में योगी और अखिलेश के बीच मुकाबला काफी अहम नजर आ रहा है.

मायावती को करीब 5.9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि 3 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद के लिए बेहतर विकल्प माना. करीब 6 फीसदी लोगों ने दिए गए विकल्पों में से किसी को भी पसंद नहीं किया. वहीं, 6.3 फीसदी लोगों ने फिलहाल अपनी राय जाहिर करने में असमर्थता जताई.

NDA और INDIA Alliance में भी कांटे की टक्कर

सर्वे में लोगों से यह भी सवाल किया गया कि अगर अभी विधानसभा चुनाव हों तो वे किस पार्टी या गठबंधन को वोट देना पसंद करेंगे. इस सवाल के जवाब में BJP के नेतृत्व वाले NDA को मामूली बढ़त मिली.

आंकड़ों के अनुसार, 41.8 फीसदी लोगों ने NDA के पक्ष में भरोसा जताया. वहीं, 38.7 फीसदी लोगों ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के INDIA Alliance को अपनी पसंद बताया.

इसके अलावा 5.2 फीसदी लोगों ने मायावती की BSP का समर्थन किया. करीब 4 फीसदी लोगों ने अन्य दलों को चुनने की बात कही, जबकि लगभग 10 फीसदी लोग ऐसे रहे जिन्होंने कहा कि वे अभी कुछ तय नहीं कर सकते.

चुनाव से पहले क्या संकेत दे रहे हैं आंकड़े?

सर्वे के आंकड़े फिलहाल योगी आदित्यनाथ और BJP-led NDA को बढ़त दिखा रहे हैं, लेकिन चुनाव 2027 में होने हैं और तब तक राजनीतिक समीकरण कई बार बदल सकते हैं. ऐसे में इन आंकड़ों को मौजूदा जनमत का संकेत माना जा सकता है, अंतिम चुनावी नतीजा नहीं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी