उमरियापान में नवरात्र पर्व पर निकली विशाल चुनरी यात्रा,बड़ी माई को लाल और महाकाली को चढ़ाई गई काले रंग की 211 मीटर लंबी चुनरी,विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

उमरियापान में नवरात्र पर्व पर निकली विशाल चुनरी यात्रा,बड़ी माई को लाल और महाकाली को चढ़ाई गई काले रंग की 211 मीटर लंबी चुनरी,विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान :-  शारदेय नवरात्रि पर्व की पंचमी तिथि पर शुक्रवार को उमरियापान में भक्तिभाव और आस्था से ओतप्रोत विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। मचखण्डा मोहल्ला स्थित बड़ी माई मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों की गूंज के साथ कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक से होकर स्लीमनाबाद मार्ग स्थित बड़ी माई मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने मातारानी को 211 मीटर लंबी लाल रंग की चुनरी अर्पित की। इसके बाद चुनरी यात्रा पुनः बड़ी माई मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा झंडा चौक, बस स्टैंड, बावली मंदिर होते हुए चंडी माता मंदिर पहुँची। यहाँ पर विराजी महाकाली माता को भक्तों ने 211 मीटर लंबी काले रंग की चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मातारानी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।यात्रा में मां अंबे की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जबकि श्रद्धालु भाव खेलते और दंड भरते हुए माता के दरबार तक पहुँचे। चुनरी यात्रा में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए।थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित व्यवस्था में मौजूद रहे।मातारानी के भक्त  प्रमोद असाटी, अतुल असाटी सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पिछले चार वर्षों से नवरात्रि पर्व पर यह विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। उमरियापान स्थित बड़ी माई मंदिर प्रदेशभर में विख्यात है, जहाँ नवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी