Umaria News: राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान की अनूठी पहल… घायल नंदी को दिया नया जीवन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Umaria News: राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान की अनूठी पहल… घायल नंदी को दिया नया जीवन

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ उमरिया जिले में बेसहारा और घायल मवेशियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभर रहा राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान एक बार फिर अपनी मानवीय पहल के कारण चर्चा में है। संस्था लगातार उन बेज़ुबान जानवरों की सेवा में जुटी है, जो सड़कों पर दुर्घटनाओं या क्रूरता का शिकार होकर जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते रहते हैं।

चंदिया से घायल नंदी का रेस्क्यू
ताजा मामला चंदिया क्षेत्र का है, जहां एक नंदी के साथ अमानवीय कृत्य सामने आया। जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने नंदी के मुंह में जीआई वायर कसकर बांध दिया था, जिससे उसका मुंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वो लहूलुहान अवस्था में दर्द से तड़प रहा था। स्थानीय नागरिकों से सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और नंदी का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए उमरिया लाए। प्राथमिक उपचार के बाद पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया।

समय पर उपचार से बची जान
चिकित्सकों के अनुसार समय रहते रेस्क्यू होने से नंदी की जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-assembly-stray-dog-issue-atif-akeel-kailash-vijayvargiya-debate/

सेवा और संरक्षण का संकल्प
संस्थान के कार्यकर्ता केवल घायल गौवंश का इलाज ही नहीं कराते, बल्कि उनके भोजन, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की भी समुचित व्यवस्था करते हैं। संस्था की इस सेवा भावना की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

आमजन से की अपील
राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान के सदस्य आमजन से अपील कर रहे हैं कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता न करें और यदि ऐसी कोई घटना सामने आए तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके। उमरिया में इस तरह की सतत सेवा और समर्पण ने संस्था को एक मिसाल के रूप में स्थापित कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=LyXdwoIk5Io
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Umaria News: राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान की अनूठी पहल… घायल नंदी को दिया नया जीवन | Khabar Digital | Khabar Digital