Umaria Breaking News: खबर का असर… डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Umaria Breaking News: खबर का असर… डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ कोतवाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 स्थित बनिया तालाब के किनारे आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में डाक विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने भारतीय डाक विभाग के तहत चंदिया पोस्ट ऑफिस में पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक रविकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही उजागर
जानकारी के अनुसार बरामद दस्तावेजों में आधार कार्ड समेत कई जरूरी कागजात शामिल थे, जिन्हें संबंधित हितग्राहियों तक पहुंचाया जाना था। प्रारंभिक विभागीय जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और दस्तावेजों को सही पते पर न पहुंचाने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक रविकांत पाण्डेय पूर्व में बाजाकुंड पोस्ट ऑफिस में उप सहायक शाखा डाकपाल के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि उसी दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के वितरण में गंभीर लापरवाही बरती। यह भी आशंका जताई जा रही है कि दस्तावेजों को तालाब में फेंककर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/thousands-aadhaar-cards-found-umaria-ward-19-india-post-probe/

विभागीय जांच जारी, कड़ी कार्रवाई के संकेत
मामले के उजागर होने के बाद विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कर्तव्यहीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आमजन डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

https://www.youtube.com/watch?v=-eNOB9DOX5w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Umaria Breaking News: खबर का असर… डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित | Khabar Digital | Khabar Digital